प्रशासन और मीडिया एक दूसरे के पूरक - जिला सूचना एवं जनसपंर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने मीडिया और प्रशासन के संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। मीडिया की बातें पूरे जनमानस को प्रभावित करती हैं। इसलिए मीडिया का कर्तव्य है कि संबंधित तथ्यों और खबरों की पुष्टि एक बार प्रशासन या संबंधित विभाग से अवश्य कर लें ताकि भ्रामक खबरें समाज में न जा पाएं।
पोषण पखवाड़ा सह पोषण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पोषण अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती चांदनी सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकरी,आईसीडीएस मुजफ्फरपुर द्वारा कराया गया।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य ने जिला स्वास्थ्य समिति, सदर अस्पताल मुज़फ्फरपुर को दस लीटर वाला 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अनुदान दिया। शुक्रवार को डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र कुमार, पिरामल फाउंडेशन के जिला समन्वयक सबित कुमार हेमंत वा सैयद अकरम की मौजूदगी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयास से जिला में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हो पाया है। जिले के सभी पीएचसी में प्रशासन ने प्रयाप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया है। ताकि किसी भी मरीजों को ऑक्सीजन की कमी ना हो पाए।
नियमित टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण के दौरान नियमित टीकाकरण में बाधाएं आ रही थी। अब इसे सुचारू रूप से चलाने के निर्णय लिए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एके झा ने कहा कि नियमित टीकाकरण के अंतर्गत जेई के टीका से वंचित बच्चों को भी टीका लगाया जाना है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे कर नौ माह से 10 वर्ष तक के जेई-1 एवं जेई-2 टीका से वंचित सभी बच्चों की सूची तैयार कराई जाएगी। सूची के आधार पर टीका से वंचित बच्चों को टीका लगाया जाएगा। सूची का सत्यापन आशा फैसिलिटेटर द्वारा किया जाएगा तथा सर्टिफिकेशन लिया जाएगा कि इस क्षेत्र में नौ माह से 10 वर्ष तक के जेई-1 एवं जेई-2 टीका से वंचित सभी बच्चों को टीकाकरण कराने हेतु सूची में शामिल कर लिया गया है।
दरौदा प्रखंड के बगौरा • एवं रमसापुर पंचायत पैक्स चुनाव को लेकर 12 अप्रैल को मतदान होगा । नामांकन व स्क्रूटनी के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह द्वारा अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया । उन्होंने बताया कि बगौरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चार एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 10 ने नामांकन पत्र दाखिल किया है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के आज दूसरे दिन बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी की श्रद्धा सुमन के साथ पूजा अर्चना करने से घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या का वास होता है तथा उन्नति के नए-नए मार्ग खुलते हैं वही चैत्र नवरात्रि को लेकर हर तरफ उत्साह भी देखा जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चैत नवरात्रि के अवसर पर माँ अंबिका भवानी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
महराजगंज मोहन बाजार में नाला जाम की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परशुराम सिंह ने मोबाइल वाणी संवादाता अनीश कुमार से की खास बातचीत सरकार पर साधा निशाना। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के बयान को भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलावर तारीक़ नें किया खंडन। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
मांझी विधायक डॉ सत्येंद्र यादव के मुबारकपुर जाने के क्रम में मध्य विद्यालय दुमदुमा 1 के बच्चों व अभिभावकों ने उनके वाहन को रोक कर घेराव कर दिया। वर्ग 1 से 8 तक चलने वाले इस विद्यालय के बच्चों ने बेंच व पंखे की व्यवस्था करने को लेकर विधायक का घेराव कर दिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
