चैती छठ ,रामनमी व रमजान के मद्देनजर शांति-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर दाउदपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम की अध्यक्षता एवं मांझी सीआई की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें थाना क्षेत्र के कई पंचायतों के मुखिया सरपंच वार्ड, पंचायत समिति सदस्य व बुद्धिजीवी लोगो ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियो ने छठ ,रामनमी शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विगत दो सप्ताह पूर्व पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज़ के दौरान मौत हो गयी। मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी स्व.देवनाथ राय का 38 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय बताया जाता है। मृतक का शव गांव पर पहुँचते ही परिजनों में मचा चीखपुकार। मिली जानकारी के अनुसार घटना विगत 18 मार्च की बताई जाती है जब उपेंद्र अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बर्धमान जिला अंतर्गत दुर्गापुर स्थित स्टील प्लांट में काम करने जा रहे थे तभी वह दुर्घटना के शिकार हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांझी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से अंग्रेजी शराब किया बरामद। थानाध्यक्ष मो0 जकरिया ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली कि महम्मदपुर ने अंग्रेजी शराब की बिक्री जोड़ो शोर से हो रही है। इस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्रखंड के ग्यासपुर स्थित मध्य विद्यालय का घेराव एकजुट होकर ग्रामीणों ने किया। अभिभावकों का कहना था कि बीते शनिवार को विद्यालय के शिक्षकों के लापरवाही के चलते विद्यालय में पढ़ने वाली एक किशोरी का सड़क दुर्घटना हो गया था जिसमें किशोरी घायल हो गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के एतिहासिक मेहंदार स्थित विवाह भवन में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मद्देनजर एनडीए प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष मे जनप्रतिनिधि मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजप मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने की तथा संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह ने किया।सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि स्थानीय निकाय से होने वाले एमएलसी के चुनाव में सूबे के सभी 24 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की हीं जीत होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य मार्ग पर कठिया बाबा के समीप अनियंत्रित होकर एक ट्रेक्टर ट्राली सहित पलट गया।हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर का चालक माधवापुर गांव से बालू गिरा कर वापस लौट रहा था तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में एक नवविवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है।नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए महिला ने सिसवन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।मामला सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव की बताई जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के चैनपुर स्थित श्रीराम चौक व मोरवन गांव स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार को चैत्र नवरात्र पर आयोजित होने वाले श्री शत चंडी महायज्ञ के लिए शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में करीब हजार महिला-पुरुष श्रद्धालु अपने सर पर कलश लेकर चल रहे थे। साथ ही कलश शोभा यात्रा हाथी,घोड़ा,गाजा बाजा भी शामिल थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर प्रखण्ड के असांव पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया व पंचायत सचिव पर पक्षपात का आरोप लगाया है। आंदर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान वार्ड सदस्य गोल्डन पाठक विकास कुमार गुप्ता, अनिल पासवान उप मुखिया अनिस यादव आदि ने आरोप लगाया कि मुखिया और सचिव द्वारा पक्षपात किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में 29 मार्च को हुए मारपीट मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हसनपुरवा गांव में बीते दिनों बीच सड़क पर रखे सरसों का डंठल हटाने को लेकर मारपीट हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
