Transcript Unavailable.

आज का चौरई मंडी भाव

गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला कार्यकर्ता 24 घंटे रूकेंगे गांव में

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। यह परीक्षा 5 से 28 फरवरी 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । 5 फरवरी को हिन्दी विषय की परीक्षा होगी । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में इस परीक्षा के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने संबंधी सतर्कता व सजगता रखी जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं । परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि जिले की तहसील अमरवाडा में संचालित एचपी गैस वितरक मेसर्स सांई कृपा एच.पी. गैस एजेंसी सिंगोडी द्वारा आज ग्राम पंचायत भवन सिंगोडी में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत महिला हितग्राहियों को स्वीकृत किये गये 120 निःशुल्क गैस कनेक्शन जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित कर इन महिला हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया । कार्याकम में जनप्रतिनिधि सर्वश्री टीकाराम चंद्रवंशी, नितिन तिवारी, सोनू सरस्वार, कैलाश साहू व जितेन्द्र शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उपभोक्ता महिलायें और गैस एजेंसी संचालक डॉ.उमेश शर्मा उपस्थित थे ।

कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय और एस.आर.एल.एम. द्वारा छिन्दवाड़ा/पांढुर्णा जिले की जनपद पंचायतों में एस.एस.सी.आई अनूपपुर में सुरक्षा जवान/सुरक्षा सुपरवाईजर पद के लिये 23 जनवरी से पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 17 फरवरी 2024 तक चलेगा ।

ग्राम रोहनाकला में ग्रामीण जनों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ ======================= राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल और उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में 26 जनवरी से नशामुक्ति अभियान और मद्यनिषेध सप्ताह संचालित किया जा रहा है जो आगामी 9 फरवरी तक चलेगा। इसी कड़ी में गत दिनों ग्राम रोहनाकला के शिव मंदिर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल और गायत्री परिवार के सदस्यों ने ग्रामीण जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई । साथ ही नशे से होने वाले नुकसान, हानियां, अपमान और देश व समाज के विकास में नशे से होने वाली परेशानियों के बारे में समझाईश दी गई। कार्यक्रम में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलाकार श्री सुखसागर कोडापे व श्री सुरेश कमरे ने गीत संगीत के माध्यम से नुक्कड़ नाटक द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया । मंच संचालन प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल ने और श्री माहोरे ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री दिनेश देशमुख भी उपस्थित थे।

आज का चौरई मंडी भाव

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.