Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में स्कूली छात्राओं को सेनिटरी पेड का वितरण कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन 8 फरवरी को ================================================== जनजातीय कार्य विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत स्वयंसेवी संगठन स्काई सोशल के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 8 फरवरी को प्रात: 11 बजे नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में स्कूली छात्राओं को पुन: प्रयोग करने योग्य सेनिटरी पेड का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । साथ ही मासिक धर्म में स्वच्छता का बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला भी आयोजित की गई है जिसमें छात्राओं को सुरक्षित, सतत और स्वास्थ्यपूर्ण मासिक धर्म पर शिक्षित किया जायेगा । भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय भोपाल के जनसंपर्क एवं सामाजिक सेवा बैंकिंग विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री अनित्य श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक द्वारा मासिक धर्म में स्वच्छता का बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के 25 चयनित जिलों की लगभग 500 कन्याओं को सेनिटरी पेडों के वितरण के साथ ही कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छिंदवाड़ा जिला भी शामिल है । इस कार्यक्रम के माध्यम से यह समृध्द दृष्टिकोण मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन में सुधार लाता है और युवा लड़कियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा में शिक्षित करता है ।
हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 8 फरवरी को होगा अंग्रेजी का प्रश्नपत्र ===================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिये सभी 161 परीक्षा केन्द्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है । यह परीक्षा आगामी 5 मार्च 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत आज 8 फरवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं । परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर लगाया गया
Transcript Unavailable.
