सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की सराहना ==================================================== पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र.के अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) में दर्ज शिकायतों का व्यक्तिगत रूचि लेते हुये आवेदकों की संतुष्टि के साथ प्रदेश में “ए-ग्रेड” प्राप्त कर आवेदनों का निराकरण किये जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल की सराहना करते हुये बधाई और शुभकामनायें दी हैं । साथ ही भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण भावना से आम जन की सेवा निष्पादन में सी.एम.हेल्पलाइन (181) में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराते रहने की अपेक्षा की है । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के अनुश्रवण एवं निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप माह जनवरी 2024 में जारी ग्रेडिंग के अनुसार जिला पंचायत छिंदवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैसवाल द्वारा “ए-ग्रेड” प्राप्त करते हुये प्रदेश स्तर पर 12वां स्थान प्राप्त करते हुये विभागीय प्रदर्शन में सराहनीय योगदान किया गया है । इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल को बधाई और शुभकामनायें दी हैं।

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 29 फरवरी को होगा राजनीति शास्त्र विषय का प्रश्नपत्र ===================================================== जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा संचालित की जा रही है। इस परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिये सभी 154 परीक्षा केन्द्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है । यह परीक्षा आगामी 5 मार्च 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत आज 29 फरवरी को राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं । परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

जिले में अचल संपत्ति के मूल्यों की गाईड लाईन वर्ष 2024-25 के संबंध में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न ======================= कलेक्टर छिन्दवाड़ा श्री शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में जिले में अचल संपत्ति के मूल्यों की गाईड लाईन वर्ष 2024-25 के संबंध में विचार-विमर्श किया गया । बैठक में छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले की कुल 3375 लोकेशनों में से 1411 लोकेशन पर औसतन 8.43 प्रतिशत की वृध्दि प्रस्तावित की गई । बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति छिंदवाड़ा श्री उपेन्द्र झा और समिति के सदस्यगण उपस्थित थे । बैठक में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उप जिला मूल्यांकन समिति सौंसर और पांढुर्णा के प्रस्ताव पर पांढुर्णा जिले के कलेक्टर से चर्चा करने के निर्देश दिये गये। इन निर्देशों के परिपालन में जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति छिंदवाड़ा श्री झा द्वारा आज पांढुर्णा में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में उप जिला मूल्यांकन समिति सौंसर और पांढुर्णा के प्रस्तुत प्रस्तावों के संबंध में चर्चा की गई तथा चर्चा के बाद छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले की उप जिला मूल्यांकन समितियों छिन्दवाड़ा, अमरवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव, चौरई, पांढुर्णा और सौंसर द्वारा कृषि भूमि, भू-खण्ड व भवनों की प्रस्तुत दरों पर विचार कर युक्तियुक्त संशोधन के साथ सर्वसम्मति से प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया । इस विषय और संदर्भ में गाईड लाईन वर्ष 2024-25 के लिये 29 फरवरी 2024 तक आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। #dmchhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Transcript Unavailable.

मौसम में बड़े बदलाव के संकेत, आंधी तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं IMD ने प्रदेश के खरगोन, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और सीधी जिले में बिजली चमकने और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा और सिवनी में मध्यम गरज के साथ बिजली चमकने/ओलावृष्टि होने की संभावना जताई , साथ ही बैतूल और बालाघाट जिलों में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राजस्थान से दिनेश ,मोबाइल वाणी के माध्यम से 'कछुआ और खरगोश ' की कहानी सुना रहे है