Transcript Unavailable.

डिंडोरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री श्रीमती Sampatiya Uikey ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना एवं मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और घायलों के समुचित उपचार में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। CM Madhya Pradesh Collector Office Dindori #JansamparkMP

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र अनुपम राजन द्वारा #LokSabhaElection2024 की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने 1500 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने, वोटर आईडी कार्ड का वितरण, नाकों का निर्धारण, FST, SST, VST दलों के गठन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। Election Commission of India #ChunavKaParv #GeneralElection2024 #Election2024 #deshkaparv #Election2024

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त का किया वितरण प्रदेश के 79.51 लाख किसानों के खातों में हुई 1787.12 करोड़ रूपये की राशि अंतरित छिंदवाड़ा जिले के 2.04 लाख से अधिक किसानों के खातों में भी हुई अंतरित 40.87 करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सीधे प्रसारण के कार्यक्रम को छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर देखा व सुना गया ========================================================== प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल से वर्चुअली पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की जिसमें मध्यप्रदेश के 79.51 लाख किसानों के खाते में 1787.12 करोड़ रूपये की अंतरित की गई राशि शामिल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छिंदवाड़ा जिले के 2 लाख 4 हजार 379 किसानों के खातों में भी 40 करोड़ 87 लाख 58 हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित हुई है । उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सम्मान राशि 3 किश्तों में दी जाती है तथा प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाती है। इस प्रकार किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में दिये जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सीधे प्रसारण के कार्यक्रम को छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष के साथ ही जिले की अन्य तहसीलों व जनपद पंचायतों में भी देखा व सुना गया । इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पूर्व विधायक चौरई श्री पं.रमेश दुबे, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री रमेश पोफली, श्री अलकेश लांबा व अन्य जनप्रतिनिधि, अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.मेहरा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

सिल्लेवानी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सितापार पांगडी के पास सुर्याबुर्या क्षेत्र में गायमुख रोड पर तेंदुएं ने बकरी का शिकार किया। तेंदुआ वन विभाग के लिए मुसीबत बन गया है । बितें एक सप्ताह से सौंसर रेंज में मूवमेंट व शिकार के बाद कल मंगलवार की रात्रि में सिल्लेवानी रेंज में गायमुख रोड पर बकरी का शिकार किया है । सिल्लेवानी रेंज अधिकारी आर के श्रीवास से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुआ ने सितापार पांगडी क्षेत्र के गायमुख माता मंदिर मार्ग से लगे श्रावण पातुरकर के खेत में एक बकरी का शिकार किया है । किसान ने बताया की तेंदूए ने शिकार के एक और बकरी बकरी को घसीट कर ले गया है । लेकिन वन अमले को आसपास में शिकार की हूई बकरी नहीं मिली वन अमले ने दिनभर सितापार पांगडी और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की और ग्रामीणों को पशुओं की सुरक्षा करने व स्वयं सुरक्षित रहने को कहा । इधर तेंदुआ पकड़ में नहीं आने से क्षेत्र में दहशत का वातावरण बना हुआ है।

Transcript Unavailable.

एकनाथ षष्ठी मेला व हरिनाम संकीर्तन सप्ताह की तैयारियां शुरू ------------------------------------- देश में महाराष्ट्र पैठन के बाद मात्र दुसरा षष्ठी मेला मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले के सौसर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकोना में लगता है ।मेले में आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रम के तैयारी के संबंध में विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर में मंदिर देवस्थान समइऊकई बैठक संपन्न हुई । बैठक में निर्णय लिया गया की अखंड हरिनाम संकीर्तन सप्ताह 25 मार्च से सुरु होगा । ज्ञात हो की विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर में परंपरानुसार रंग पंचमी से अष्टमी तक शांति बम्ह एकनाथ महाराज षष्ठी महोत्सव का आयोजन होता है । इसी मेले के अंतर्गत अंखड हरिनाम संकीर्तन सप्ताह का आयोजन भी संपन्न होगा । मंदिर सरभराहकार हभप गोपाल महाराज खंडाईत ने बताया की प्रतिवर्ष की पंरपरा नुसार सभी आयोजन संपन्न होंगे । बैठक में भाऊराव चौधरी, चिंतामन गाढवे,कृष्णा जी चौरागडे,डॉ. गुलाबराव पांडे, ग्रामवासी एवं मंदिर देवस्थान समिति के सदस्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।