जी हां साथियों आपको बता दे की इस सप्ताह में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा जिस तरीके से 2024 का बजट पेश किया गया है इस बजट पर कितने लोगों का कल्याण होगा और कितने लोग इस बजट से बेरोजगारी और महंगाई से बाहर आएंगे, इस मुद्दे पर हमने बात करना चाहा सामाजिक प्रवृत्ति रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भोलू कुमार जी से सुनिए क्या कहते हैं भोलू कुमार जी.....
नमस्कार दोस्तों जैसा की आपको पता ही है कि हर साल दुनियाभर में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक कर, इस बीमारी को मात देना है। हर साल कैंसर डे पर नई थीम जारी की जाती है। जिसका उद्देश्य हैं, कैंसर के लक्षण और बचाव के लिए लोगों को जानकारी देना। हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड कैंसर डे की थीम "कैंसर केयर गैप को कम करें" है. हम जानते हैं कि हममें से हर एक में बदलाव लाने की क्षमता है, चाहे बड़ा हो या छोटा, साथ मिलकर हम कैंसर के वैश्विक प्रभाव को कम करने में कामयाबी हासिल कर सकते हैं. इस 4 फरवरी को हम आपसे, चाहे आप कहीं भी हों, कैंसर मुक्त दुनिया बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान करते हैं. आशा करते है कि आप सब कैंसर दिवस पर सभी के साथ हौसला बढ़ाएंगे और कैंसर के खिलाफ हमारी लड़ाई को और भी मजबूत करेंगे।इसी उम्मीद के साथ मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को विश्व कैंसर दिवस की शुभकामनाये।
जी हां साथियों आपको मालूम होगा कि कांग्रेस पद के अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के द्वारा इन दिनों पूरे देश में भारत जोड़ो पदयात्रा निकल गया है, जिसका शुभारंभ भारत के पूर्वी राज्यों के मणिपुर के थौबल से हुआ है और जिसका अंत पश्चिमी राज्य पूर्वी मुंबई में होगा, इस दौरान किस प्रकार की यात्राएं की जा रही है और क्या लोगों को लाभ है इससे इस पर लोगों के द्वारा राय दिया गया सुनिए क्या कहते हैं सामाजिक कार्यकर्ता छबीला यादव............
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा चना में फली भेदक कीट का नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
भाजपा नगर पंचायत में गांव चलो अभियान के तहत बैठक हुई। बैठक में चेनारी नगर प्रभारी श्रवण कुमार द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों को गांव चलो अभियान के तहत सुझाव दिया गया। कार्यकर्ता को बूथ मजबूत करने की जानकारी दी। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की मजबूती की चर्चा की गई। अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष भागवत जायसवाल व संचालन दिलीप जायसवाल ने किया।
जी हां साथियों आपको बता दे कि कल 1 फरवरी दिन गुरुवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली है ऐसे में आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एक मीटिंग रखा गया; जिस मीटिंग में जिले के सभी केंद्र अधीक्षक पहुंचे आपको बता दे की कल से होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा में सासाराम में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं जबकि डेहरी में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं, वहीं पूरे जिले में लगभग 60000 की संख्या में इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा देंगे, वही इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार गौरव ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि छात्रों की सघन जांच की जाएगी और अगर कोई छात्र चिट पुर्जा लेकर जाता है तो उसको निष्कासित किया जाएगा उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सभी केंद्र अध्यक्ष को और उपअधीक्षकों को कही गई वहीं आपको बता दे कि इस बार छात्र जूता मौज पहनकर परीक्षा दे सकते हैं! भाई आपको बता दे कि आज चेनारी बस स्टैंड से लगभग हजारों की संख्या में छात्र जिले के विभिन्न अनुमंडल क्षेत्र के तरफ जहां परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां रवाना हुए!
जी हां साथियों आपको बता दे कि बिहार में शराबबंदी को लागू किया लगभग 6 वर्ष होने को है ऐसे में आज हम अपने चेनारी नगर पंचायत के स्थानीय इंदिरा चौक के समीप लोगों से जाना तो हमारे साथ बात करने के लिए तैयार हुए राकेश जी राकेश जी के द्वारा जैसा कि बताया जा रहा है कि बिहार सरकार शराबबंदी अपने सिर्फ फाइलों में बंद की हुई है और जमीनी स्तर पर शराबबंदी पूर्ण तरीके से चालू है ऐसे में आए दिन चोरी छिंताई ,मारपीट की घटनाएं शराबबंदी होने के बाद भी देखी जा रही है और प्रशासन इस पर नकेल कसने में विफल है उक्त बातें राकेश जी के द्वारा कही गई!
दोस्तों,सूरज से मिलने वाली ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते हैं। इंदौर जिले के महू से लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग शुक्ला ऊर्जा के बारे में जरुरी जानकारी दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी..
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।
2016 में 14% छात्र औपचारिक शिक्षा से बाहर थे जो कि देश में 2023 में भयानक सुधार होने के बाद भी अब मात्र 13.2 फीसद बाहर हैं ... 2016 में 23.4 फीसद अपनी भाषा में कक्षा 2 का पाठ नहीं पढ़ पाते थे आज 2023 में अति भयानक सुधार के साथ ये आंकड़ा 26.4 प्रतिशत है ... देश के आज भी 50 फीसद छात्र गणित से जूझ रहे हैं ... मात्र 8 साल में गणित में हालात बद से बदतर हो गए ... 42.7% अंग्रेजी में वाक्य नहीं पढ़ सकते हैं... अगर आप सरकार से जवाब माँगिए , तो वे कहती है कि वो लगातार बैठकें कर रहे हैं लेकिन असर की रिपोर्ट बताती है कि ये बैठकें कितनी बेअसर हैं... तो विश्व गुरु बनने तक हमें बताइये कि *-----आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? *-----वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? *-----और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ?
