आज हमने चलो घूमने चले कार्यक्रम के तहत आज हमने मल्हीपुर पंचायत के क्षेत्र में पहुंचे हुए और यहां पर टमाटर की खेती बहुत ही अच्छे तरीके से की जाती है। जिसको लेकर काफी किस प्रसन्न होते हैं खास बात यह है कि 3 वर्षों से यहां पर मंडी लगाई जा रही है जिससे टमाटर की सप्लाई बहुत तेजी से हो जाती है।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा भिंडी की फसल में चित्तीदार सुंडी कीट की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
सुनिए एक प्यारी-सी लोरी। हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में कई भाषाओं की लोरियां गाई जाती है। इनकी मदद से आप अपने बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास को बेहतर कर सकते है।आज की लोरी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये लोरी सुनी? क्या आपके पास भी कोई प्यारी-सी लोरी है? तो अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करें, फ़ोन का नंबर 3 बटन दबाकर।
“एक राष्ट्र एक चुनाव” का विचार भले ही बहुत अच्छा है, इसके समर्थन में दिए जाने वाले तर्क की देश के विकास को गति मिलेगी, राजनीतिक दल हमेशा राजनीतिक के मूड में नहीं रह पाएंगे और कि इससे देश का पैसा बचेगा, विचार के लिहाज से बहुत अच्छा है। इन सब बातों को देखते हुए इसको स्वीकार किया जाना चाहिए, लेकिन मूल सवाल अब भी बना हुआ है कि केंद्र की सत्ता पर काबिज बड़े राजनीतिक दल अपने विस्तार की लालसा को रोक कर राज्यों की सरकारों को उनका काम करने देंगे, भले ही वह उनकी विचारधारा और पार्टी की सरकार न हो?
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। आप भी अपने चुटकुले रिकॉर्ड करें फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतिए आकर्षक इनाम।
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा गेंहू की फसल में सिंचाई प्रबंधन के बारे में बता रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
साथियों आपको बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में सासाराम से गुजरेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में आज रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बिहार प्रदेश कमिटी के निर्मल वर्मा, यात्रा कोऑर्डिनेटर सुशांत मिश्रा एवं प्रदेश कमेटी के अन्य सदस्य शनिवार को सासाराम पहुंचे और यात्रा के रूट एवं ठहराव को लेकर जिला कमेटी के साथ स्थल दौरा किया। रोहतास जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि कमेटी के सदस्यों द्वारा सासाराम शहर के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। यात्रा के ठहराव स्थल पर चर्चा की गई। कहा कि यात्रा का डेट 15 फरवरी एवं अन्य बिंदु सभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है!
