चेवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार के दिन शेखपुरा - सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर जमुई जिला से ट्रैक्टर पर बालू लाद कर ढुलाई करने के दौरान दो ट्रैक्टर को जब्त कर ली।चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार चौधरी ने की। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में पुलिस निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए दोनो ट्रैक्टर के बारे में जिला परिवहन विभाग और जिला खनन विभाग को जानकारी दी गई है। दोनो वाहनों के मालिकों से जुर्माना वसूल किए जाने के बाद वाहनों को मुक्त कर दिया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अरियरी प्रखंड अंतर्गत डीहा पंचायत के जोधनबीघा गांव में शुक्रवार की शाम बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के सुग्रीव चौहान की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी की गई है। घटना के बाद मृत महिला के परिजन द्वारा लाश को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरियरी लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया । बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद अरियरी थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस अस्पताल पहुंचकर मृत महिला की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला अपने बथान में बिजली का पलग बोर्ड में खोंस रही थी। इस क्रम में पलग से निकले एक बिजली के करंट युक्त तार से महिला का शरीर स्पर्श हो गया। इस दौरान बिजली तार के करंट ने झटका दे दिया और महिला बगल के नाले में जा गिरी। इस घटना में महिला की मौत हो गई। महिला को एक बेटी और एक बेटा भी है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया है। जबकि घटना के संबंध में एक यूडी केस स्थानीय थाना में अंकित किया गया है।

बिहार राज्य के जमुई जिला के चेनारी प्रखंड मल्हीपुर पंचायत के ग्राम लोहरा से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम लोहरा के मध्य विद्यालय है जिसका चापाकल बिगड़ जाने से पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। जिस कारण बच्चो को बहुत समस्या हो रही है। अध्यापक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

क्षेत्रीय पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता गजानंद शाही मंगलवार को जिले के वाजिदपुर , चरुआमा , पहड़िया सहित अन्य स्थानों पर आयोजित ईद मिलन समारोह में भाग लिया और एक दूसरे को ईद त्योहार की बधाई दी। इसके साथ ही वे बरबीघा शहर के प्रमुख मीनाक्षी होटल के मालिक सुबोध सिंह के पुत्र की नई दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई मौत पर मातमपुर्सी करने माउर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।उनके साथ शंभू सिंह , मो गुलाम रब्बानी , विनोद कुमार अधिवक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसी क्रम में पूर्व विधायक शेखोपुर सराय प्रखंड के पनहेसा गांव भी पहुंचे।

मंगलवार को ईद के मौके पर शेखपुरा विधानसभा के पूर्व विधायक व जद यू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने कई स्थानों पर आयोजित ईद मिलन समारोह में भाग लेकर जिलेवासियों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने जिले के कई स्थानों पर जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर ईद की खुशियां बांटी। जिला मुख्यालय स्थित बड़ी दरगाह, कमासी, एकसारी, कटरा चौक के अलावे अरियरी प्रखंड सनैया गांव सहित अन्य जगहों पर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। स्थानीय लोगों ने भी पूर्व विधायक का खूब स्वागत किया। सेवइयां एवं अन्य पकवान परोसकर उनकी आवभगत की। इस मौके पर रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि यह त्योहार एकता और भाईचारे का संदेश देता है। क्षेत्र में धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोग अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

एकरामा पंचायत के मुखिया प्रमुखता से बाइट दिए

बिहार राज्य के जमुई जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने सुचिता देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके यहाँ पानी की सुविधा नहीं है। गर्मी में पीने की पानी की काफी समस्या हो जाती है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जमुई जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने शम्भु प्रसाद से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके गांव में पाइप लाईन भी नहीं बिछा है जिस कारण पीने की पानी की समस्या है। उनके यहाँ चापाकल भी है जो ख़राब है लोग उसे बनाने भी नहीं देते हैं। पीएचडी विभाग से संपर्क भी किया हैं पर उसे बनाने भी नहीं देते हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला के लुटौत प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने कैलाश महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पानी की कोई सुविधा नहीं है इधर-उधर से पानी लाकर पीते हैं। नल जल का पानी नहीं आता है। पानी के बिना बहुत परेशानी है। ठीकेदार भी भाग गया है। लोगो के घर में कनेक्शन भी नहीं पहुँचा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.