रविवार को नगर परिषद स्थित रामाधीन कॉलेज के एकमात्र नि:शुल्क कोचिंग, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में वर्ष 2022 के आवेदकों का क्लास शुरू किया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा , जिला कल्याण पदाधिकारी यदुनाथ सिंह, पूर्व प्रतिकुलपति आरा और PETC के निदेशक सह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिवाकर कुमार ने संयुक्त रूप से चयन सूची जारी कर वर्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि एसपी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित भी किया। उन्होंने बताया कि मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें व वह कठिन परिश्रम से ही अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं । उन्होंने छात्र एवं छात्राओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के लिए दो अध्ययन मंत्र दिया। युवा इन मंत्र का अपने जीवन में उतार कर ससमय अपने मुकाम को हासिल कर सके।मालूम हो कि पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के 60 - 60 छात्र छात्राओं का बैच बनाकर छह माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रत्येक दिन छह घंटे की पढ़ाई होगी। इस प्रशिक्षण केंद्र में मुंगेर ,लखीसराय और शेखपुरा जिला के छात्र छात्राएं भाग ले रही है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रविवार के दिन जिले के सुदूरवर्ती अरियरी प्रखंड अंतर्गत महुली ओपी के अफरडीह गांव स्थित एक खलिहान में बिजली की चिंगारी से लगी आग से खलिहान में रखे 7 बीघे भूमि की कटी और पकी फसल के साथ साथ धान के नेवारी का दो पुंज जलकर राख हो गया। इस घटना में अफरडीह गांव के किसान रामप्रीत यादव को लगभग दो लाख रूपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है।पीड़ित किसान ने बताया कि वह कर्ज लेकर और मेहनत करके गेहूं की फसल उपजाया था। उक्त फसल का थ्रेशरिंग करनेवाला था।इस बीच आज तेज पछुआ हवा के बीच खलिहान के ऊपर से गुजरे बिजली की तार से निकली चिंगारी ने भयावह रूप ले लिया। देखते ही देखते आग के लपटें पूरे खलिहान को अपने चपेट में ले लिया। खलिहान में ही मवेशियों के चारा हेतु लगाए गए नेवारी का दो पुंज भी जलकर नष्ट हो गया। जब तक घटना की खबर सुनकर ग्रामीण आग बुझाने खलिहान पहुंचते ।तब तक खलिहान जलकर राख हो चुका था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रविवार के दिन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करिहो गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना के दौरान एक पक्ष के लोगों जमकर लाठियां भांजी।इस मारपीट की घटना मे दूसरे पक्ष के विरेन्द्र यादव , 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल का सिर लाठियों के प्रहार से बुरी तरह फट गया है। जिसको ग्रामीणों की सहायता से इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बाबत घायल विरेन्द्र यादव ने बताया कि मामूली बात को लेकर विपीन यादव, सौरव यादव ,रूबी देवी के द्वारा गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो वे सब लाठी एवं डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मारपीट की घटना में विरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।जिनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में घायल द्वारा स्थानीय नगर थाना पुलिस से एक शिकायत की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शहर के श्यामा सरोवर पार्क के निकट वाइपास रोड स्थित एक घर में घुसकर आधा दर्जन की संख्या सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट की। यह घटना बीती देर रात्रि घटी। जब गृहस्वामी वीरेंद्र कुमार और उनके परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी छत फांदकर सीढ़ियों से दो की संख्या में अपराधी गण घर के अंदर घुसे। जबकि चार की संख्या में बदमाश गण बाहर खड़े रहे। सभी अपराधी नकाबपोश थे। जबकि हाथों में पिस्टल लिए थे। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि बदमाशों ने पहले उनके कनपटी में पिस्टल भिड़ा दिया और उनकी जेब से छह हजार रुपए निकाल लिया। जबकि घर के अंदर उनकी पत्नी के पास से ग्यारह हजार नकद रुपए , एक सोने का चेन और एक मोबाइल छीन लिया। जबकि घर के अंदर सामानों को बिखरा दिया।घटना को अंजाम देने के बाद दोनो बदमाश घर के छत पर चले गए और छत से नीचे पिछवाड़े में रखे बालू की ढेर पर कूद गए। बाद में शोर मचाए जाने के बाद अपराधी गण घर के पिछवाड़े में अवस्थित झाड़ियों में घुसकर भाग निकले।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बरबीघा शहर के चंदूकुआं में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा ने किया। इसमें बरबीघा प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राजकुमार शर्मा को प्रखंड अध्यक्ष, शंकर शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार को सचिव, अनिल कुमार को सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष के रुप में गोपाल शर्मा , सुधीर शर्मा, कृष्णनंदन शर्मा को उपाध्यक्ष ,संजय शर्मा को सहायक सचिव, संगठन सचिव हरेराम शर्मा, संगठन सहायक सचिव अरविंद शर्मा ,मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा के अलावे कार्यकारिणी सदस्य के रुप में सुनील शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजीव शर्मा, रामरतन शर्मा को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया । इसके साथ ही 11 सदस्य कोर कमेटी गठित की गई है। जिसमें दीपक शर्मा, विजेंद्र प्रसाद शर्मा ,सुभाष शर्मा ,विपिन कुमार शर्मा ,मनोरमा देवी ,रामाशीष शर्मा, राजेंद्र शर्मा ,मुरारी शर्मा, रामनाथ शर्मा, रमाकांत शर्मा, रामरतन शर्मा, गजाधर शर्मा का नाम शामिल है।इस बैठक में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के जिला सचिव मुरारी कुमार शर्मा, संरक्षक जगदीश शर्मा, अशोक शर्मा, संगठन सचिव राजू शर्मा ,मिडिया प्रभारी सत्येन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रविवार को जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव में राजकुमार यादव के खलिहान में आग लगने से किसान की सारी फसल बर्बाद हो गई। करीब 8 बीघे का गेंहु का फसल जलकर राख हो गया। वहीं बगल के खलिहान में रखा एक अन्य किसान को भी नुकसान हो गया। झोपड़ी में लगा बांस-बल्ली सब जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक खलिहान में बिजली के तारों में शार्ट लग गया। जिससे उठी चिंगारी के कारण वहां रखा फसल धु-धुकर जलने लगा। ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी जयरामपुर थाने को दी गई। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने भी इसमें खूब सहयोग किया। हालांकि तब तक किसान की सारी फसल जलकर राख हो गई। उसका लाखों का नुकसान हो गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

रविवार की शाम राजद विधायक विजय सम्राट के इन्दाय स्थित आवास पर रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर 'दावत ए इफ्तार' का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम और हिंदू समुदाय के हजारों लोगों ने भाग लिया। इसमें दलीय सीमाएं भी टूटी और हजारों लोगों ने इसमें शिरकत की। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इमाम गजाली ,सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, पूर्व सिविल सर्जन मृगेंद्र प्रसाद सिंह, विधिज्ञ संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष, चंद्रमौली यादवअलावे कई अधिकारी,कर्मचारी भी इस इफ्तार ए दावत में शिरकत करते नजर आए। इस मौके पर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने इफ्तार के बाद नमाज अदा किया।इस मौके पर विधायक विजय सम्राट ने कहा कि शेखपुरा में यह पहला मौका है। जब उनके द्वारा दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की है। यह प्रेम और भाईचारे का संबंध हमेशा बना रहे। उनकी यही कामना है।

बरबीघा स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुरसराय प्रखंड के बेलाव गांव में शरारती तत्वों ने कुछ दिन पहले एक ही व्यक्ति के दुकान में आग लगा दिया गया। जिससे व्यक्ति को भारी नुकसान हुआ । उसके बाद बीती रात्रि उसी व्यक्ति के खलिहान में भी आग लगा दी। इस घटना में लगभग दो बीघा के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिसमें किसान को 50 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत सदर प्रखंड के उच्च विद्यालय मेंहूस में सोमवार 25 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला का आयोजन हेतु भव्य और विशाल पंडाल लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा इस मेला में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य इसका जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगा। विधुत विभाग के हथियावां फीडर, कटारी फीडर, VIP फीडर से बिजली आपूर्ति दिन भर बाधित रहा। इस बाबत विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभात आनंद ने बताया कि बिजली ग्रीड और विधुत लाइन में मेंटेनेंस का काम को लेकर बिजली सेवा बंद रहेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।