दो जिलों में फैले प्रखंड अंतर्गत वाजिदपुर गांव जो अर्धनारीश्वर गांव के रूप में बरसों से रह रहा है। विदित हो कि यह गांव नवादा और शेखपुरा जिले के सीमावर्ती में बसा है । जहां के आधा से ज्यादा ग्रामीण नवादा जिला में पड़ते है। जब कि एक चौथाई हिस्सा ग्रामीण जो शेखपुरा जिला में आते हैं । अब एक ही गांव के दो अलग-अलग जिले में आना ग्रामीणों की समस्या बढ़ा रही है । बरसों से ग्रामीणों की सामंजस्य स्थिति नहीं बन रही है। की एक चौथाई हिस्सा का लाभ किस जिले से लिया जा सके । इस बाबत इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण अजय चौधरी , हरिहर प्रसाद ने बताया कि बरसों से लगभग इस गांव के एक सौ घर जो शेखपुरा जिला के क्षेत्र परिधि में पड़ता है। जिसके बाद भी इन्हें पंचायत का लाभ नहीं मिल पाता । अन्य किसी प्रकार की आकस्मिक घटना दुर्घटना होने पर भी शेखोपुर सराय थाना परिसर और नवादा जिला के प्रशासन मौजूद होते हैं । अधिकांश पर ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादातर काम हम शेखपुरा जिला से ही किया करते हैं ।जब भी पंचायत चुनाव की बारी आती है। तो कुछ ग्रामीणों को नवादा में धकेला जाता है तो कुछ को शेखपुरा में जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाता है कि आखिर हम लोग किस जिले के निवासी हैं। वहीं ग्रामीण हरिहर प्रसाद के द्वारा यह भी बताया जाता है कि कई बार शेखपुरा क्षेत्र में आने वाले सिमाना को नापा जा चूका हैं और अधिकारियों के द्वारा यह सुनिश्चित भी कराया जा चुका है कि बाजीतपुर के लगभग एक सौ घर शेखपुरा जिला में ही पड़ता है। तदोपरांत भी एक सौ घरों के ग्रामीणों को किसी प्रकार का लाभ से आज तक वंचित रखा गया है । उन्होंने बताया कि वाजिदपुर गांव में हम लोग अर्धनारीश्वर गांव के समान ग्रामीण माने जाते हैं जो न नवादा जिला स्पष्ट करता है और न ही शेखपुरा जिला प्रशासन से लाभ मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

कोरमा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले के फरार आरोपी अविनाश सिंह को कोरमा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दी। गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह का पुत्र बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत अप्रैल माह में गिरफ्तार आरोपी ने अपने ग्रामीण पप्पू राम के ऊपर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपराधिक चरित्र है।पूर्व से इसके विरुद्ध दो अपराधिक मामले थाना में अंकित है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को दो माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

घाटकोसुंभा प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने के लिए घाटकोसुंभा से जदयू नेता सुनील कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष डॉ नरसिंह महतो के नेतृत्व में जदयू के कई नेता ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को ज्ञापन सौंपा। एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग किया। जदयू नेता सुनील कुमार ने बताया बगल के लखीसराय जिला के बड़हिया क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित है जबकि शेखपुरा जिला के घाटकोसुंभा प्रखंड को जलजमाव घोषित किया हुआ है। जिसके कारण किसान मजदूर को बाढ़ से नुकसान होने के बावजूद कोई लाभ नहीं मिल पाता है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जिला में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पर्व उमंग और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों और विशेषकर जिले भर में स्थित ठाकुरबाड़ी में श्री कृष्ण की रात्रि मे जन्म लेने पर पूजा अर्चना की गई। जन्माष्टमी के मौके पर लोगों विशेषकर महिलाओं ने अपने घरों में व्रत रखा और भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। भगवान कृष्ण के जन्म लेने के मौके पर खीरा का उपयोग किया गया । कहा जाता है कि खीरा चढ़ाने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं ।मान्यता है कि जब बच्चा पैदा होता है तो उसको मां से अलग करने के लिए गर्भनाल काटा जाता है। ठीक उसी प्रकार भगवान श्री कृष्ण के रात्रि में जन्म लेने के प्रतीक के रूप में खीरे को डेंटल से काट कर अलग किया गया। यह भगवान श्री कृष्ण को मां देवकी से अलग करने का प्रतीक माना जाता है ।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोगों ने अपने दोस्तों ,परिजनों एवं शुभचिंतकों को शुभकामना संदेश और बधाइयां दी। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों और ठाकुरबाडी़ को विशेष रुप से रंगीन रोशनी से सजाया गया और वहां देर रात्रि तक भजन कीर्तन चलता रहा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार के तड़के सुबह चार बजे से शेखपुरा जिला के दो प्रमुख सड़क मार्गों पर उत्पाद विभाग की अलग अलग टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में जिले के बरबीघा शहर के मिशन ओपी के निकट बरबीघा - बिहारशरीफ एन एच पर होकर गुजरनेवाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। मिशन ओपी के निकट वाहन चेकिंग अभियान में उत्पाद दारोगा अनिल कुमार को लगाया गया था। जबकि दूसरे टीम को शहर के आर डी कॉलेज मोड पर लगाया गया था। जहां उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी और उत्पाद निरीक्षक पियूस कुमार संयुक्त रूप में मोनेट्रिंग कर रहे थे। दूसरे शहरों से आने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों को रोककर सघन तलाशी ली गई। यह अभियान दोनो जगह पूर्वाह्न नौ बजे तक चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी वाहन से शराब या अन्य आपत्ति जनक सामानों की बरामदगी नही हो पाई। उन्होंने बताया कि अक्सर बड़े बड़े शराब तस्कर सड़क के माध्यम से वाहनों में शराब को छुपाकर उसकी ढुलाई करते है। शराब बरामदगी के टोह में यह अभियान चलाया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों के हटाने की चर्चा के बाद सियासत गरमा गई है। प्रभावित लोग बचाव के लिए भाग-दौड़ शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को वैसे कारोबारियों का एक हुजूम विधायक कृष्ण मुरारी शरण ऊर्फ प्रेम मुखिया से जाकर मिला जो रेलवे की जमीन पर काबिज होकर वर्षों से अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे कारोबारी वक्त के साथ-साथ कारोबार के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग विधायक से की। ढ़ूढ़ने लगे खतियान और पर्चा : कई लोग पूर्व में मार्टिन रेलवे से हुए करार और जमा किए गए रसीद की कॉपी खोजने में जुट गए। कई लोग रेलवे की जमीन पर ही सवाल उठाने लगे। ऐसे लोग जमीन से जुड़े खतियान की खोज शुरू कर दी। मार्टिन कम्पनी द्वारा वर्ष 1939 ई0 में रेल सेवा शुरू करने के बाद शहर के वरुणतल चौराहा से लेकर स्टेशन के पास तक की जमीन को विकसित कर बाजार बसाया था। कम्पनी से जुड़े रेल संबंधी कारोबार को संभवत: वर्ष 1984 में रेलवे द्वारा अधिग्रहित किया गया। अधिग्रहण के बाद रेलवे द्वारा 18 वर्ष बाद रेल सेवा बहाल की गई, लेकिन रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों की सुध कभी नहीं ली।

sachin Raj

एकंगरसराय। प्रखंड मुख्यालय के एक कार्यक्रम में बैंक के मैनेजर मुकेश कुमार ने कहा कि मेधावी छात्रों को बिना ब्याज लोन दिया जाएगा। ताकि, वे मोबाइल, कम्प्यूटर जैसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी कर सकें। बदलते समय में शिक्षा का स्वरूप काफी बदल गया है। वहीं गरीब व किसानों को भी सस्ती ब्याज दर पर लोन मिलेगा। मौके पर चंदन कश्यप, रविशंकर प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि राजीव प्रसाद सिंह, राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

चेनारी प्रखंड में जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से भक्तों ने उपवास रख भगवान कृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा करते रहे। मंदिरों के साथ हर गांव के टोले में युवावों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर भजन कीर्तन में मशगूल रहे। खासकर युवाओं ने जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई।