जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान में गति लाने के लिए जागरूकता अभियान को लेकर पूरी ताकत झोक रखी है। जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ साथ स्वस्थ्य विभाग के बड़े से लेकर निचले स्तर के अधिकारी लोगो को घर घर जाकर टीका लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस काम में आशा दीदी और आंगनवाड़ी सेविका को भी लगाया गया है। स्वस्थ्य विभाग की टीम बुधवार को सदर प्रखंड के गगरी, अरियरी, शेखोपुरसराय प्रखंड के ओनमा आदि गावो में लोगो को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टीकाकर्मी ने बड़ी संख्या में लोगो को टीका भी लगाया। गौरतलब है की टीकाकरण के लिए सरकार और जिला प्रशासन की फटकर के बाद स्वस्थ्य विभाग ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के प्रयास में जुड़ गया है। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैक्रो प्लान तैयार किया गया है। पूर्व निर्धारित गावो में टीका एक्सप्रेस पहुच रहा है। उसके पहले वहां डाक्टर, स्वस्थ्यकर्मी, पिरामल फ़ौंडेशन के अधिकारी और कर्मी, आशा दीदी, आंगनवाड़ी सेविका आदि गाव में पहुच कर लोगो को टीका के लिए लगाये जाने वाले स्थान की जानकारी देती है. साथ ही लोगो को टीका के फैयदे और इसके लेने के बीच की अवधि की भी जानकारी देते है।कोरोना से बचाव को लेकर टीका के इस महत्व को लेकर लोगो में खास कर ग्रामीणों में फ़ैल गए अफवाह से टीकाकरण कार्य पर यहाँ प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था. हलाकि यह जोर 45 बर्ष से उपर के लोगो के टीकाकरण के लिए किया जा रहा है। जबकि 18 बर्ष से उपर के लोगो का टीकाकरण यहाँ पिछले चार दिनों से दवा की खुराक के अभाव में ठप है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
