कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीका लेने के बाद भी एसपी कार्तिकेय शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। तबियत ख़राब होने के दौरान उन्होंने बीते दिन यह जाँच करायी थी। हलाकि उनके अन्य सम्पर्क पूरी तरह स्वास्थ्य है। इस सम्बन्ध में एसपी ने बताया कि टीका का ही असर है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद भी उन्हें कोई खास परेशानी नहीं ही रही है। शरीर में इसके ज्यादा लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे ठीक महसूस कर रहे हैं। सरकारी आवास पर ही डाक्टर के सलाह के अनुसार स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उधर एसपी के अलावे भी बड़ी सख्या में जिला स्तरीय अधिकारी, डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना है। लेकिन बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी को सार्वजनिक करने से परहेज कर रहे हैं। हलाकि स्वास्थ्य विभाग सभी पर नजर रखे हुए है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
