बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने घर-घर जाकर कोरोना संदेश के सर्वे का कार्य कर रही आंगनवाड़ी सेविका का बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की है ।उन्होंने आंगनवाड़ी सेविका के 8 माह से लंबित मानदेय के भुगतान सिद्ध करने का आग्रह किया है ।इस संबंध में प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है उन्होंने पत्र में वर्णन किया कि कोरोनावायरस ऐसी महामारी से लड़ रहे स्वस्थ कर्मियों को बिहार सरकार द्वारा एक माह का अतिरिक्त वेतन देकर एक अच्छी पहल की गई है ।जो काफी सराहनीय कदम है ।वही कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। जो घर घर जाकर एक घर में रह रहे लोगों से उसके स्वस्थ के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है ।यह काफी जोखिम भरा है ।उन्होंने मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी सेविका जैसे अल्प मानदेय भोगी को उनका बकाया मानदेय भुगतान कर मानवता का परिचय देने की अपील की है।