झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से शुभम कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि अचानक सूखा और बेमौसम बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। इससे भारी आर्थिक नुकसान होता है।जिससे पौधे सुख जाते हैं जबकि अत्यधिक जल भराव से जड़ों में ऑक्सीजन की कमी और कटी हुई फसलों में अंकुरन शुरू होने के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से अमन मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि जल संकट के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती है और इसके लिए लोगों को खेतों के किनारे गडढे खोदकर बारिश का पानी इक्कट्ठा करना चाहिए। इससे जल भराव कम होता है ,भूजल स्तर बढ़ता है और सिंचाई के लिए पानी मिलता है। मुख्य रूप से एक से दो मीटर चौड़े और गहरे गड्ढे या नालियाँ बनाकर उन्हें मिट्टी की नमी और फसलों की रक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है

इस आख़िरी कड़ी में पानी बचाने और ज़मीन को सँभालने के आसान तरीकों पर बात होती है। खेती और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की समझ इस एपिसोड का मुख्य संदेश है |

यह ऑडियो श्रृंखला पानी, मौसम और खेती से जुड़ी रोज़मर्रा की सच्ची बातों पर आधारित है। इसमें बदलते मौसम का खेती और ज़मीन पर असर, पानी की कमी और उसे बचाने के आसान तरीकों की चर्चा है।

बेरमो विधायक अनुप सिंह ने सौर ऊर्जा से चलने वाली पानी टंकी का किया शिलान्यास।

Transcript Unavailable.

प्रोजेक्ट अमृत,स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना के तहत भुचूंगडीह के तालाब में चलाया गया सफाई अभियान।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो ने 29-12-2024 को ग्रामीणों के आग्रह पर एक समस्या, मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड किया था। जिसमे बताया गया था कि जरीडीह प्रखंड अंतर्गत,गायछंदा पंचायत के ग्राम तिरोटोला धवाटांड़ के नीचे टोला स्थित बजरंगबली मंदिर के पास का चापाकल लगभग दो महीने से ख़राब पड़ा हुआ था। ग्रामीणों को पानी की दिक्कत हो रही थी। मगर इसका सुध कोई भी जनप्रतिनिधि नही ले रहा था। इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया और मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो ने व्यापक पैमाने पर जनप्रतिनिधियों और विभागीय कर्मचारियों को खबर फॉरवर्ड किया और सुनाया । इसका असर यह हुआ कि पंचायत की मुखिया श्रीमती सोनी कुमारी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए,ख़राब पड़े चापाकल की मरम्मत करवा दी। चापाकल की मरम्मत हो जाने से अब ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना नही पड़ेगा।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो जानकारी दे रहे हैं कि धवाटांड़ नीचे टोला में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं ,ग्रामीणों ने चापाकल मरम्मत कराने की मांग रखी है। लगभग दो महीने से यह जर्जर अवस्था में है, लेकिन किसी भी लोक प्रतिनिधि के पास इस समस्या के सामाधान का समय नहीं है।