साल 2013-2017 के बीच विश्व में लिंग चयन के कारण 142 मिलियन लड़कियां गायब हुई जिनमें से लगभग 4.6 करोड़ लड़कियां भारत में लापता हैं। भारत में पांच साल से कम उम्र की हर नौ में से एक लड़की की मृत्यु होती है जो कि सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट में एक अध्ययन को आधार बनाते हुए भारत के संदर्भ में यह जानकारी दी गई कि प्रति 1000 लड़कियों पर 13.5 प्रति लड़कियों की मौत प्रसव से पहले ही हो गई। इस रिपोर्ट में प्रकाशित किए गए सभी आंकड़े तो इस बात का प्रमाण है कि नई-नई तकनीकें, तकनीकों में उन्नति और देश की प्रति व्यक्ति आय भी सामाजिक हालातों को नहीं सुधार पा रही हैं । लड़कियों के गायब होने की संख्या, जन्म से पहले उनकी मृत्यु भी कन्या भ्रूण हत्या के साफ संकेत दे रही है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आखिर हमारा समाज महिला के जन्म को क्यों नहीं स्वीकार पाता है ? *----- शिक्षित और विकसित होने के बाद भी भ्रूण हत्या क्यों हो रही है ? *----- और इस लोकसभा चुनाव में महिलाओ से जुड़े मुद्दे , क्या आपके लिए मुद्दा बन सकता है ??
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से रंगीला , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि धनबाद से इस्पात नगर तक तीसरी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। जल्द ही ट्रेनें चलेंगी। धनबाद से इस्पात नगर तक तीसरी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी और लाइन बिछाने से पहले इस पर बोकारो रोड ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
बेरमो बोकारो थर्मल में केन्द्रीय विद्यालय में दसवीं कक्षा के विधार्थियों और अभिभावकों के साथ विधालय पुस्तकालय बैठक की गई।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे हमारे श्रोताओं की राय की उन्हें यह कार्यक्र्म सुन कर क्या लाभ हुआ।
यह नौकरी उनके लिए है जो वेबपल्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़कर बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल अशोक नगर ,रांची ,झारखण्ड होगा। न्यूनतम 12वीं पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति जिनके पास कंप्यूटर में काम करने की दक्षता प्राप्त हो ,वो इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के अनुसार प्रतिमाह 8,000 से 15,000 रूपए वेतन दिया जाएगा।इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है : 9263417062. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
पेटरवार में हुई दो अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये। पहली घटना पेटरवार-तेनुघाट मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के सदमाखुर्द स्थित बजरंग बली मंदिर के निकट बुधवार के करीब दस बजे पुर्वाहन में हुई। जिसमें बाइक सवार तीन युवक गिर कर घायल हो गये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पेटरवार पंचायत के मठ टोला में बुधवार को हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सातवां वर्षगांठ धूम-धाम के साथ मनाया गया. बताते चलें कि मठ टोला का हनुमान मंदिर की स्थापना काफी पुराना है लेकिन सात वर्ष पूर्व इस मंदिर को मठ टोला के श्रद्धालुओं की ओर से मिलकर इसे एक भव्य रूप दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे. एम. रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झारखंड में चुनाव से पहले 110 करोड़ रुपये की जब्ती हो चुकी है, जिसमें से लगभग छत्तीस करोड़ रुपये ईडी द्वारा बरामद किए गए हैं। चुनाव आयोग के द्वारा गठित अलग-अलग बाईस टीम झारखंड में सामान्य रूप से काम कर रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जेबीकेएसएस अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो की गिरफ्तारी पर रांची सिविल कोर्ट ने रोक लगा दी है। विधानसभा घेराव के दौरान नगड़ी थाना में जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में जयराम महतो के खिलाफ वारंट जारी है। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के बाद नगड़ी थाना पुलिस जयराम की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। नामांकन के बाद सभा के दौरान जयराम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।इधर बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने जांच के बाद नामांकन पत्र को सही पाया है। इसके साथ ही जयराम महतो के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बोकारो डीसी को अंचल में विभिन्न कामकाज को लेकर तय रेट को लेकर सौंपा ज्ञापन अंचल अधिकारी और अंचल के निजी कर्मचारियों के मनमानी पर ज्ञापन सौंपा।
