पेटरवार मेलाटाँड़ स्थित वीणा परिषद के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन रविवार की रात्रि जिला परिषद बोकारो जिला अध्यक्षा सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव पहुंचे. अतिथि द्वय ने श्री वृन्दावन से आयी कथावाचिका राधे प्रिया जी से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं खुशयाली की कामना की. इस दौरान अध्यक्षा सुनीता देवी ने कहा कि कथा श्रवण से मन की शांति, आत्म विश्वास व अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है. ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म के प्रति लोगों की रुची बढ़ी है जिसके परिणामस्वरूप कई जगहों पर यज्ञ, हवन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहें है. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कमिटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं ज्ञात हो की यह कार्यक्रम 29 जुलाई से आरम्भ हो कर 4 अगस्त को संपन्न किया गया. इस मौके पर सुदामा प्रसाद, रामप्रवेश प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद, राखी देवी, पिंटू प्रसाद, धीरज साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
बोकारो जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर कसमार प्रखंड अंतर्गत बरईकला पंचायत के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांव चैनपुर का मुख्य पथ भारी वर्षा से मिट्टी बह जाने के कारण पुन: बाधित हो गया. बताते चलें कि चैनपुर गांव के निकट उक्त स्थल पर सड़क सुदृढ़करण के तहत एक संवेदक द्वारा पुलिया निर्माण किया जाना था जिसमें संवेदक ने पथ को काट कर पुलिया निर्माण के लिए पत्थर, बालू गिरा दिया था और काम भी आरंभ कर दिया था पर पुलिया निर्माण पुरा नहीं हुआ और दो माह तक ऐसी ही स्थिति में काम कुछ नहीं हुआ नतीजतन दो माह तक सड़क बाधित रहा. जिला के पदाधिकारी के निर्देश में संवेदक के द्वारा पूर्ववत कलवर्ट व मिट्टी डाल कर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराया गया था.जो शुक्रवार के दिन हुई जोरदार बारिश से कलवर्ट के दोनों छोर की मिट्टी बह गयी जिससे चार पहिया वाहनों की आवाजाही बाधित हो गया है. जिससे ग्रामीणों को खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टर आर पार नहीं कर पा रहे हैं साथ ही अन्य चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है.अभी तक पैदल, दो पहिया वाहन व साइकिल का आना जाना हो रहा है पर कुछ और मिट्टी बह जाने से आवागमन पानी खेत में उतर कर करना होगा. स्कूली बच्चों व बिमारियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी. चैनपुर निवासी मणि लाल महतो का कहना है कि मेरे पिताजी निधन हो गया है जिसके तहत सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना जरुरी है. जिसमें आमंत्रित कुटुंब जनों का आवागमन बाधित हो गया है. इस सन्दर्भ में उक्त पथ सुदृढ़ी करण के संवेदक ने बताया कि पुलिया निर्माण में एक व्यक्ति के विरोध के कारण पुलिया निर्माण नहीं कराया जा सका है. अब बरसात आने से परेशानी बढ़ी है. बरसात समाप्त होने व धान कटने के बाद स्थायी रूप से पुलिया निर्माण करवाया जा सकेगा. फिल हाल मिट्टी डाल कर आवागमन चालू रखा जायगा.
कसमार प्रखंड अंतर्गत बरईकला पंचायत में पथ सुदृढ़ी करण के तहत पक्की पथ बनाया जा रहा है जो निर्माण के दौरान महज दो सप्ताह के अंदर ही पथ में बड़ी दरार पड़ गयाी है. सडक सुदृढ़ीकरण के तहत बनाये जा रहे पथ पर ग्रामीणों ने भारी अनियमितता बरतने का आरोप संबंधित इंजीनियर व संवेदक पर लगाया है. ग्रामीण बताते हैं कि यह पथ निर्माण में स्टीमेट को ताक पर रख कर जैसे-तैसे बनाया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि पथ सुदृढ़ी करण का सारा काम मुंशी के भरोसे किया जाता है. इंजीनियर को कार्य स्थल पर कार्य की गुणवत्ता देखने की बातें जब ग्रामीणों द्वारा कहा जाता था तो जूनियर इंजिनियर कहा करते थे कि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ मुंशी द्वारा किया जा रहा है वे यह भी कहते थे कि एक ही काम नहीं है जो उसी को देखते रहेंगे. संवेदक तो आते ही नहीं हैं. पथ के इस बनाये गए हिस्से में फरवरी माह से निर्माण आरम्भ किया गया था जो कुछ भाग अंतिम जुलाई माह में पक्की करण किया गया है अभी भी आगे पक्कीकरण का काम बाकि है. धीरे धीरे काम होने से ग्रामीणों को इस पथ पर आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी. घटिया निर्माण से पक्की सड़क पर दरार आने से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. जबकि इस पथ पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन सहित ग्रामीण पैदल आवागमन करते हैं. आस पास के दर्जनों गाँवों का मुख्य बाजार पेटरवार पहुँचने का पथ है. ज्ञात हो कि बरईखुर्द गांव के मोरटंगवा टोला से ले कर भाया दोगोटिया चौक-बरईकला होते हुए आदिवासी गांव करकट्टा कला तक का पथ सुदृढ़ीकरण एक संवेदक के द्वारा कराया जा रहा है.यह पथ करकट्टा कला गांव का एक मात्र संपर्क पथ है. इस पथ के घटिया निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. इसकी जाँच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए गुणवत्ता युक्त पथ निर्माण की मांग ग्रामीणों ने की है.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगामाटी की 25 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, जिला परिषद सदस्या माला कुमारी, मुखिया मुनकी देवी व पंसस मनीषा कुमारी ने संयुक्त रूप सोमवार को किया. विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नियमित व लेशन प्लान के अनुसार करें ताकि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके. बच्चे भी अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करते रहें. मौके पर पूर्व मुखिया नारायण गंझु, महेंद्र ठाकुर , संजय कुमार, विकाश रजवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत के तहत पड़ने वाले विभिन्न गांवों से कांवरियों का एक जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. बुंडू पंचायत के विभिन्न गांवों से कांवरियों का एक जत्था सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न यात्री वाहनों के माध्यम से देवघर के लिए रवाना हुआ. देवघर रवाना होने से पूर्व महिला- पुरुष कांवरियों ने बुंडू स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना किया. रितेश सिन्हा ने बताया कि सुल्तानगंज से जल उठाकर पैदल बाबा नगरी देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.
झारखण्ड राज्य केबोकारो जिला से बालेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी केमाध्यम सेबताया कि मंत्री ने महिलाओं को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ उठाने को लेकर प्रेरित किया
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गेनिक खेती यानी प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
लोग कहते हैं की इतनी दोस्ती मत करो, के दोस्त दिल पर सवार हो जाए, में कहता हूं दोस्ती इतनी करो के, दुश्मन को भी तुम से प्यार हो जाए….! साथियों दोस्ती जीवन के सबसे अनमोल बंधनों में से एक है. यह रिश्ता खून का न होते हुए भी बढ़-चढ़कर साथ निभाता है. दुनिया में यह इकलौता ऐसा रिश्ता है जो बच्चा मां की पेट से बाहर आने के बाद बनाता हैं। इसके अलावा लगभग सभी रिश्ते पहले से ही तैयार होते है। एक अच्छा दोस्त मिलना भी किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता है।वैसे तो दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है. फिर भी इस दिन को और खास बनाने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले इतवार को फ्रेंडशिप-डे मनाया जाता है. फ्रेंडशिप-डे मनाने के पीछे की खास वजह ‘दोस्ती के महत्व का समझना’ है. चूंकि यह खास दिन दोस्ती को समर्पित है. इस दिन हर कोई अपने खास दोस्त के साथ एंजॉय करता है. साथियों... आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की और से फ्रेंडशिप-डे की हार्दिक शुभकामनाएं .
बारिश ने बढ़ाई किसानों की खुशी धान रोपनी होने की उम्मीद जगी।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की खुशी कई गुना बढ़ा दी है। बुवाई का समय चल रहा है और खेत में धान के डंठल भी तैयार किए गए हैं। पानी की कमी थी जिसे प्रकृति ने अब आराम से भर दिया है।
