झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अनिल कुमार जानकारी दे रहे हैं कि गोमिया पुरोना के पास एक आलू व्यापारी की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए बोकारो के सदर अस्पताल ले जाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अनिल कुमार जानकारी दे रहे हैं कि गोमिया प्रखंड के गाँव बेलातड़ के निवासी मनोज दास के तेरह वर्षीय बेटे सुभम कुमार दास को शाम 5 बजे क्रिकेट खेलते समय एक सांप ने काट लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से अनिल कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि गोमिया प्रखंड के अंतर्गत ग्राम तिकहरा टोला निवासी 52 वर्षीय सोहन किस्कू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नागेश्वर महतो ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि एन एच संख्या 23 रामगढ़-बोकारो पथ पर कसमार थाना क्षेत्र के दांतु गांव के निकट गुरुवार को दोपहर बाद एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इस घटना में उसका दाहिना पैर और दाहिने हाथ की अंगुली फ्रेक्चर हो गया है.बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के कुर्कनालो गांव निवासी अशोक तुरी 20 वर्ष अपने बाइक पर सवार होकर बोकारो की ओर जा रहा था कि दांतु के पास विपरित दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेशर महतो जानकारी दे रहे हैं की एक बाइक लगभग बीस फीट नीचे पुल में गिर गई, जिससे बाइक सवार गिर गया। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एन एच संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के मंझलीसिरी मोड़ के निकट दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी पा कर 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और जिससे दोनों घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल प्रियदर्शी ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीररूप से घायल जाराडीह गांव निवासी दशरथ महतो (35 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. जबकि दूसरे घायल अजीत कुमार महतो (24 वर्ष) को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. बताया जाता है कि मंझलीसीरी मोड़ के निकट कोह पंचायत के जाराडीह गांव निवासी दशरथ महतो पहले से ही बाइक लेकर खड़ा था. इसी क्रम में झीरके ग्राम निवासी बाइक चालक अजीत कुमार महतो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण उसके सर पर गंभीर चोट लगी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बोकारो जिला के चौक चौराहा हाट बाजार के आसपास और सड़क के किनारे बहुत ज्यादा अतिक्रमण किया जा रहा जिसके कारण राहगीर बहुत परेशान होते हैं
