Transcript Unavailable.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पेटरवार पंचायत के मठ टोला में बुधवार को हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सातवां वर्षगांठ धूम-धाम के साथ मनाया गया. बताते चलें कि मठ टोला का हनुमान मंदिर की स्थापना काफी पुराना है लेकिन सात वर्ष पूर्व इस मंदिर को मठ टोला के श्रद्धालुओं की ओर से मिलकर इसे एक भव्य रूप दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे. एम. रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झारखंड में चुनाव से पहले 110 करोड़ रुपये की जब्ती हो चुकी है, जिसमें से लगभग छत्तीस करोड़ रुपये ईडी द्वारा बरामद किए गए हैं। चुनाव आयोग के द्वारा गठित अलग-अलग बाईस टीम झारखंड में सामान्य रूप से काम कर रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जेबीकेएसएस अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो की गिरफ्तारी पर रांची सिविल कोर्ट ने रोक लगा दी है। विधानसभा घेराव के दौरान नगड़ी थाना में जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में जयराम महतो के खिलाफ वारंट जारी है। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के बाद नगड़ी थाना पुलिस जयराम की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। नामांकन के बाद सभा के दौरान जयराम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।इधर बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने जांच के बाद नामांकन पत्र को सही पाया है। इसके साथ ही जयराम महतो के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बोकारो डीसी को अंचल में विभिन्न कामकाज को लेकर तय रेट को लेकर सौंपा ज्ञापन अंचल अधिकारी और अंचल के निजी कर्मचारियों के मनमानी पर ज्ञापन सौंपा।
पेटरवार के अधिवक्ता सह भाकपा नेता स्व बसंत कुमार महतो एवं भाकपा नेता स्व रामरतन लाल की पुण्यतिथि मंगलवार की संध्या में भारतीय काम्युनिष्ट पार्टी की ओर से स्थानीय पार्टी कार्यालय में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा नेता पंचानन महतो ने की. उन दोनों दिवंगत के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया.इस अवसर पर सीपीआई के वरिष्ठ नेता इफ़्तेख़ार महमूद, अंचल कमिटी के सचिव महेन्द्र मुंडा, दिवाकर महतो, अजीत कुमार महतो, चुम्बन महतो, राधेश्याम राम, मुरलीधर करमाली, सिन्हा लाल महतो, दुखतार अंसारी, देवानंद प्रजापति, महेश रजवार, उमाचरण रजवार, राधेश्याम महतो,दिनु रजवार, सूर्य नारायण महतो, मनिलाल बास्के सहित अन्य लोग उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड में राहुल और तेजस्वी के इंट्री इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, राहुल मंगलवार को झारखंड में चुनावी रैलियां करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धनबाद संसदीय सीट से डा, परवेज नैय्यर ने किया नामांकन। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि वो लोगों की इच्छा पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लोकसभा चुनाव को बहिष्कार को लेकर भाकपा माओवादी ने चिपकाया पोस्टर। ग्रामीणों ने कहा कि कल रात भाकपा माओवादी की पनडुब्बी देखी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए मतदान का बहिष्कार करने की अपील की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जेबीकेएसएस के प्रत्याशी जयराम महतो को 06 गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में नामांकन के बाद गिरफ्तार किया गया।
