झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवनारायण महतो जानकारी दे रहे हैं कि 3 अगस्त से शिविर लगा कर मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन किये जा रहे हैं। लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

गर्री और कसमार वासी ग्रामीण कर रहे मुक्त कंठ से प्रशंसा मोबाइल वाणी के प्रयास की कर रहे तारीफ

पेटरवार स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय में श्रमिक संघ की एक बैठक बोकारो जिलाध्यक्ष मोहन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई.बैठक में झारखंड श्रमिक संघ पेटरवार प्रखंड समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष बुधन रजवार, उपाध्यक्ष बिहारी टुडू, सचिव जीतन मांझी, संगठन सचिव पिंकी कुमारी एवं कोषाध्यक्ष गोपाल महतो को बनाया गया. तय किया गया कि अगली बैठक में प्रखंड कमिटी का विस्तार किया जायगा एवं मजदूरों को सदस्य बनाया जायगा.मौके पर  इस बैठक में बोकारो जिला मजदूर संघ सचिव भागीरथ शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आजाद अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम अंसारी आदि उपस्थित थे.

भारत माला परियोजना एन एच 320 फेज वन के लिए रैयतों की भूमी एवं संरचनाओं का मुआवजा भुगतान संबंधित दावा, दस्तावेज प्राप्त करने के लिए पेटरवार अंचल कार्यालय में आगामी 10 और 12 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया गया. 10 अगस्त को पेटरवार अंचल के चंद्रपुरा, सदमाकला एवं चरगी और 12 अगस्त को दारीद व लुकईया के जमीन संबंधित मामले का निपटारा किया जायगा -उक्त जानकारी अंचल अधिकारी अशोक राम ने दी

जेल की सजा काट रहे तीस कैदियों को रिहा किया जाएगा। इस बात की संभावना है कि उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहा किया जा सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

धान का बिचडा उखाड़ने के क्रम में हुई सर्पदंश की शिकार

भारत माला परियोजना के तहत निर्माण किये जा रहे फोरलेन पथ के कारण पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उत्तासारा पंचायत के टकाहा एवं लुकईया गाँव में जल जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. जल जमाव से धान के बिछड़े सहित अन्य फसलों की भारी क्षति हुई है अब इस वर्ष धान व अन्य फसल की खेती भी नहीं हो पायेगी. जिसकी क्षति पूर्ति या मुआवजा के लिए ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन बोकारो उपायुक्त लिखा है इसके अलावे एनएचएआई तथा पेटरवार के अंचल अधिकारी को भी प्रतिलिपि लिखा गया है. ग्रामीण किसानों ने मांग की है कि किसानों की उपस्थिति में नुकसान का आकलन कर यथा शीघ्र मुआवजा दिया जाय. मुआवजा मिलने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य को किया जाय.  प्रभावित किसानों में हुबलाल मुंडा, दिनेश कुमार वर्मा, मोहन महतो, विश्व नाथ महतो, गोबर्धन महतो, कुलदीप महतो, निरंजन मुंडा, धीरेन्द्र महतो, हीरालाल महतो, प्रफुल्ल कुमार महतो, उमेश प्रसाद महतो सहित अन्य किसानों का नाम शामिल है.

झारखण्ड राज्य केबोकारो जिला से बालेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी केमाध्यम सेबताया कि मंत्री ने महिलाओं को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ उठाने को लेकर प्रेरित किया

Transcript Unavailable.