उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद बल के सहयोग से पेटरवार थाना अंतर्गत चांदो ग्राम में अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में फ़रार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है. छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर सह तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह चंदपुरा रवि रंजन उपस्थित थे. छपामारी में जावा महुआ 2400 केजी एवं 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया.

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल पारसनाथ स्टेशन पर होगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्री ने दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं चरगी पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू ने प्रखंड के चरगी गांव में मांझी हाउस निर्माण की आधारशिला  पूजा -अर्चना व नारियल फोड़ कर संयुक्त रूप से रखी. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि धनुलाल महतो, ओमप्रकाश सहगल, अर्जुन मांझी, मनोहर मुर्मू, अकील मरांडी, सहबाग मुर्मू, कामेश्वर मरांडी, रमेश पाठक, बैजनाथ महतो, अनोदर मरांडी, रमेश किस्कू, विमल कुमार मुर्मू आदि उपस्थित थे.

पल्स पोलियो जागरूकता को लेकर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर रांची रवाना हुए भाजपाई

पारा शिक्षकों को वेतनमान के समतुल्य मानदेय बढ़ोतरी के लिए 28 अगस्त को बैठक होगी। शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम के साथ होनेवाली इस बैठक में सहायक अध्यापक के 10 प्रतिनिधि शामिल होंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्व घोषित तिथि के अनुसार भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को संयुक्त अनुसूचित जाति /जनजाति फोरम (साजफ )के बैनर तले पुर्वाहण  सवा नौ बजे से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 को पेटरवार तेनु चौक पर चक्का जाम कर दिया गया. जिसके कारण बोकारो-रामगढ़ पथ और तेनुघाट -कसमार पथ पूरी तरह से  जाम हो गया. चारों तरफ  छोटी -बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यहां तक की बाइकों को भी आर -पार नहीं होने दिया गया. जिससे सड़कों पर आवाजाही  करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्रियों और जाम कर्ताओं के बीच हॉट -टॉक भी हुआ. आंदोलनकारी संविधान में छेड़ -छाड़ बंद करें, केंद्र सरकार हाय हाय आदि नारे लगा रहे थे. चक्का जाम कार्यक्रम साजफ के केंद्रीय प्रधान महासचिव बाली रजवार व जिला अध्यक्ष महेन्द्र मुंडा के नेतृत्व में किया गया. इन्होंने कहा कि संविधान में जो छेड़-छाड़ हुई है उसको केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट तुरंत वापस लें अन्यथा आंदोलनऔर भी उग्र किया जायगा. सडक जाम तीन बजे अपराह्न हटाया गया.  मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक रजवार, महासचिव राजेंद्र नायक, रुपलाल रजवार, राजू मुंडा, कुम्भकरण मुंडा, नारायण रजवार, बुधु घांसी, नेमचंद घांसी, जितेंद्र घांसी, शिवचंद बेदिया, संतोष रजवार, संटू कुमार, विजय मरांडी, मंसूर आलम, संदीप कुमार, बिहारी, प्रेमचंद बास्के, मुटुक धारी रजवार सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल थे.

दलित संगठनों ने भारत बंद को शांतिपूर्वक बंद करने की अपील की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे एम् रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद वासिरुद्दीन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नोटिस जारी किया था कि राज्य में सभी कोई अपनी दुकान में एक नोटिस बोर्ड लगाएँ जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया,योगी महाराज ने ये काम किए, लेकिन यह बहुत गलत बात थी। इससे कि समाज में जातिवाद को बढ़ावा दिया जाएगा,आजादी को पचहत्तर साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी हमारे देश में इस तरह की जातिवाद देखने को मिलता है, इसलिए यह बहुत हद तक गलत और निंदनीय कदम था और यह समाज में कड़वाहट पैदा करेगा और भाईचारे को चोट पहुंचाएगा। यह देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना हैं । उच्चतम न्यायालय अभी भी लोकतंत्र का संरक्षक है। हम इस आदेश के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार एक विशेष समुदाय को निशाना बना रही थी, क्या आपको लगता है। इरादा यह है कि उन्हें वहाँ से ऑक्सीजन मिले, जब तक यह हिंदू और मुसलमान नहीं करते, यह इस शक्ति में कायम नहीं रह सकता है और सत्ता में नहीं जा सकता है। सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जाति के आधार पर जो होता है वह गलत है। बिलकुल गलत। तो जो कहा गया वह यह था कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई । फिर से स्थापित किया जाना चाहिए