पेटरवार प्रखंड अंतर्गत  बुंडू पंचायत सचिवालय में आईएसओ प्रमाण पत्र विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बीडीओ संतोष कुमार महतो, राज्य स्तरीय टीम के आदित्य रंजन, अरशद अंसारी, डीपीएम अभिषेक कुमार, केरल से आए विनीश, प्रीति, गायत्री, मुस्तफीर, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता व सदमाकला की मुखिया सावित्री देवी ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया. दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उक्त तीनों पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और पंचायत सचिव भाग लिए