बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीबीडीए बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के द्वारा मालती लक्जरिया सिटी एवम् एचडीएफसी बैंक के सहयोग से मालती लक्जरिया सिटी के प्रांगण मे एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर को सफल बनाने मे बीबीडीए के सदस्यों एवम मालती लक्जरिया सिटी के बीरेंद्र जी,सिद्धार्थ जैन आदि ने सहयोग प्रदान किए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के उपरांत रक्तदान करके मालती वासियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किए। यह शिविर बोकारो में 150 से ज्यादा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नवजीवन प्रदान करेगा। आज कुल 45 रक्त संग्रह प्राप्त हुआ बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन मालती लक्जरिया सिटी रेड क्रॉस ब्लड बैंक और के एम मेमोरियल ब्लड बैंक और मालती वासियों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया था जो सफल रहा।
