कल्याणपुर पुलिस ने भागीरथपुर पंचायत के मूसेपुर गांव के समीप से छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद करने के साथ एक कार,तीन बाइक,एक स्कूटी बरामद किया।वही एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार कारोबारी रामपुरा का सोनू कुमार है।वही बरामद शराब पंजाब निर्मित कुल 134 लीटर बताई गई है।थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों में कही कही हल्के बादल देखे जाने की संभावना है।इस दौरान के मौसम शुष्क रहने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।इस बाबत डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय ने 5 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 3 से 5 घंटे प्रति घंटा की गति से पछुआ व पुरवा हवा दोनो चलने की संभावना है।इस अवधि में सापेक्ष आद्रता सुबह 75 से 85 व दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रह सकता है।इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री व न्युतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है

नेता अपने फायदे के लिए दल बदलते है।दल बदलू नेताओ का सामाजिक स्तर पर बहिष्कार करना चाहिए।जनता को दल बदलू नेताओ को वोट नही देना चाहिए।ये जनता के साथ विश्वास घात होता है।

नेता मतलब एक विचारधारा होना चाहिए।आज की राजनीति में नेता कम अभिनेता ज्यादा है।मेरे विचार से आज की राजनीति में एक दल बदलू कानून चुनाव लडने से पहले भी होना चाहिए। नेताओं को दल बदलने से पहले चुनाव आयोग को सूचना देकर ही दल बदलने और दो बार से अधिक दल नही बदलने की अनुमति होनी चाहिए।बार बार दल बदलने से जनता के बीच नेताओ के प्रति विश्वास कम होता है।जनता ठगा हुआ महसूस करती है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव की बेटी ने बिहार लोक सेवा में सफलता हासिल कर जिले सहित प्रखंड का मान बढ़ाया है।उसकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार बरहेता गांव निवासी इंडियन आर्मी में फौजी गोपाल देव की पुत्री ज्योति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग में 14 वा रैंक (डीएसपी) हासिल कर सफलता हासिल की है।इससे प्रखंड ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।इसमें ज्योति के पिता गोपाल देव का बताना है कि पुत्री लगातार सिविल सर्विसेज की तैयारी में लगी हुई थी। जिसको लेकर वह लगातार करी मेहनत कर रही थी।जिसके नतीजा के रूप में यह परिणाम मिला है।मेहनत के कारण ही वह इतने अच्छे रैंक हासिल किया है।उन्होंने बताया की परिवार का फौजी बैकग्राउंड रहा है इसी को देखकर ज्योति ने भी पुलिस सेवा ही ज्वाइन करने की सोच रखी थी।जिसके कारण डीएसपी रैंक मिलने की बात बताई है।ज्योति अपने सफलता का श्रेय पिता गोपाल देव व माता किरण देवी को देते हुए कहा की यह मेरे लिए गौरव की बात है।

राजनीति में दल बदलू नेताओ पर जनता की राय,जनता ने कहा राजनीति में सिद्धांत नही बची,जिधर फ़ायदा उधर नेता।।

कल्याणपुर प्रखंड के मिर्जापुर में भाजपा कल्याणपुर उतरी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष तेज नारायण राम की अध्यक्षता में हुई।बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।वही आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।बैठक में समस्तीपुर लोकसभा प्रभारी रंजन कुमार गौतम व लोकसभा विस्तारक जय नारायण यादव भी मौजूद रहे।मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर,विजय शर्मा,राधे श्याम ठाकुर,दिलीप सहनी आदि थे।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर से मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त संजीव कुमार को उसके घर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर भेज दिया गया है।

चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई गांव से पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।जिसकी पहचान गोराई निवासी स्व. नीरज महतो के पुत्र चुन्नी लाल महतो के रूप में हुई है।थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।बताया गया है की पीएसआई शेखर सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

राजनीति में आज कल दल बदलने की परम्परा लगातार बढ़ती जाती है।अपना महत्वाकांक्षा साधने के लिए चुनाव आते ही नेता दल बदलने लगते है।राजनीतिक दल भी इन नेताओ का बाहें फैलाकर स्वागत करती है।आज के दौड़ में सिद्धांत की राजनीति खत्म सी हो गई है।इन नेताओ के आगे जनता बेबस है।ऐसे दल बदलू राजनीतिक दल को सबक देने की जरूरत है।