बीते दिनों मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर नया कानून बनाया गया।जिसके खिलाफ देश भर में मोटर वाहन चालकों ने विरोध जताया।इसके बाद सरकार ने तत्काल कानून नही लागू करने की बात कही।सरकार जनता के लिए जब कानून बनाती है।तब उस में जनता की राय लेनी ही चाहिए।उसके साथ जनमानस की आवाज को कानून में शामिल करे।एकतरफा कानून लागू नहीं करना चाहिए।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता पियूष पुष्कर ने बताया कि कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के जर्नादनपुर गांव से भगवानपुर जाने वाली सड़क की गिट्टी उखड़ गई है।जिससे सड़क गढ़े में तब्दील होने से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बाइक सवार, साइकिल सवार, छोटे छोटे बाहन चालक को काफी दिक्कत होती है। मिली जानकारी के अनुसार जनार्दनपुर बुनियादी विघालय व पुरुषोत्तमपुर पंचायत भवन होते हुए रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ग्रामीण सड़क पर गिट्टी उखड़ने से लोगों को पांव पैदल चलने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही इस संबंध में स्थानीय मुखिया कविता देवी ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद भी सड़क मरम्मत कार्य नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।जिसको लेकर 1 किलोमीटर घूम कर भट्टी चौक होकर जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय जाना मजबूरी बनी हुई है।जिससे भगवानपुर ,गोइरन टोला, टारा पकड़ी डीह जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पूसा से कल्याणपुर मुख्य मार्ग के करुआ गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवार आपस में टकरा गया।जिससे एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गया।घायल ने अपना घर चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर बताया।हालाकि नाम पता नही चल सका।दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई।बाद में ग्रामीणों ने दोनो घायल को सड़क से उठाकर इलाज के लिए कल्याणपुर भेजा था।वही एक बाइक सवार दुर्घटना के बाद बाइक लेकर वहा से भाग चला।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा व जितवरिया पंचायत में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जहां अधिकारियों ने लोगों को योजना की जानकारी देकर जागरूक किया । इस दौरान एलईडी लगी वाहन के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगो को मिली।वही बीडीओ देवेंद्र कुमार , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार चौरसिया, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार राय आदि ने केंद्र की योजना की जानकारी देते हुए लोगो को लाभ लेने की विस्तारित जानकारी दी।मौके पर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मी ,बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका , लदौरा मुखिया विनोद दास, जितवरिया मुखिया मीना देवी, राज कुमार साफी सहित सभी विभागों के कर्मी सहित बैंक व पोस्ट ऑफिस के कर्मी भी उपस्थित रहे।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार,चकमेहसी व बेलसंडी पंचायत में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश पूजन एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया!जिसकी अध्यक्षता सोरमार पंचायत में शक्ति केंद्र प्रमुख कुंदन कुमार, चकमेहसी में शक्ति उपप्रमुख महेश सहनी और बेलसंडी में शक्ति प्रमुख कैलाश पति साह ने किया!इस दौरान श्री राम नाम के जयकारा से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।वही घर घर अक्षत वितरण करने का संकल्प लिया। मौके पर भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक मनोज तिवारी,जिला लघु उद्योग संयोजक विकास पांडे,मंडल महामंत्री सुशील मालाकार,जिला सह संयोजक लघु उद्योग संगम कुमार,सुरेश सहनी,विनय रंजन कुमार,विनोद प्रधान,नित्यानंद त्रिवेदी,राजू कुमार,राम नरेश ठाकुर आदि मौजूद थे!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी रथ बुधवार को कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत भवन पहुंचा। जहाँ भारी संख्या में ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। विकसित भारत-संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को मौके पर विकसित भारत बनाने एवं गुलामी के हर निशानी से मुक्ति हेतु अपना-अपना कर्तव्य निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा मोदी सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को समझाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी ने वंचितों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित किया। पीएम जन-धन योजना के माध्यम से 50 करोड़ से अधिक लोगो के वित्तीय समावेशन की सुविधा के लिए खाते खोले गए। पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा हेतु करीब 2300 करोड़ से अधिक क्लेम मोदी सरकार दे चुकी है। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित किया। आज 153 लाख मैट्रिक टन से अधिक मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया गया है।वही किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार ने किसान के विकास से राष्ट्र का विकास मंत्र दिया और किसान का कल्याण सुनिश्चित किया।आज किसानो की आमदनी दोगुनी होने की ओर अग्रसर है। पिछले 10 वर्षों की मोदी सरकार में किसानों को उसके उत्पादन का एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाने का काम किया गया। आज किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपया की राशि मोदी सरकार देकर उसे कर्ज से मुक्ति दिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कल्याणपुर प्रखंड के कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुर्तुजा के निवास स्थान पर कल्याणपुर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस के अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं शिक्षावृद डॉक्टर नीलांबर चौधरी का 90 वा जयंती मनाई गई ।जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर विस्तार से चर्चा किया गया।वही उनके कार्यकाल को लोगों ने याद किया।इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव सनातन कुमार बाला, विजय कुमार देव ,मोहम्मद मुर्तुजा, हरीश देव ,हरिश्चंद्र चौधरी, संजय चौधरी, देवनारायण मंडल, महेंद्र राम सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर,मालीनगर और हजपुरवा पंचायत में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश पूजन एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया!जिसकी अध्यक्षता तीनों पंचायत के शक्ति केंद्र प्रमुख क्रमश विकास पांडे, राघो लाल निरंकारी और दीपक गुप्त ने किया!मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक उमा बाजपेई, मनोज तिवारी,आनंद प्रकाश, नन्द किशोर मिश्र,अखिलेश ठाकुर,सुशील गुप्ता,अरविंद पांडेय,दिनेश पांडेय,अशोक मिश्र आदि मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी से कुशियारी मुख्य पथ में डरोरी के परती टोला के निकट बकरी को बचाने में बाइक से गिरकर दो जख्मी हो गए।जख्मी सोरमार पंचायत के परना का निवासी बताए गए है।जख्मी दोनो को परिजन इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गए।जख्मी में बाइक चालक व उसपर सवार एक महिला शामिल थी।घायल में पूसा पीएचसी में एएनएम पद पर कार्यरत अनुपम कुमारी व उसका पति शामिल है।।इस दौरान सड़क पर लोगो की भीड़ उमड़ गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के गोराई पंचायत के वार्ड नंबर 01 अवस्थित जीवन पासवान के निवास स्थान पर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के गोराई पंचायत के वार्ड स्तरीय बैठक पंचायत सह संयोजक नेमो पासवान के अध्यक्षता, जिला कमिटी सदस्य व प्रखंड संयोजक शमशेर अहमद के पर्यवेक्षण तथा जिला संयोजक राम कुमार के आतिथ्य में संपन्न हुई।बैठक में वार्ड नंबर 01 के भूमिहीमो को जमीन देने, पर्चाधारी को कब्जा, बरसो बरस से बसे भूमिहीनों को पर्चा देने, राशनकार्ड से वंचित गरीबो को राशन कार्ड बनवाने आदि की मांग पर चर्चा हुई। बैठक के अंत में सर्व सम्मति से वार्ड स्तरीय 09 सदस्यीय संयोजन कमिटी गठित की गई। जिसके वार्ड संयोजक सुबोध कुमार पासवान तथा वार्ड सह संयोजक राज कुमार ठाकुर उर्फ बबलू ठाकुर, नेमो पासवान, संजीव कुमार को तथा वार्ड कमिटी सदस्य के रूप में जीवन पासवान, राजीव कुमार को चुना गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।