कल्याणपुर प्रखंड के भाजपा दक्षिणी मंडल में मंगलवार को राम जन्मभूमि अक्षत सह निमंत्रण हेतु एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने किया। मौके पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ भगवान श्री राम का चरित्र का वर्णन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित बिहार भाजपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी संयोजक ने इस देश के लिए गौरव करने वाला समय को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से लगने का अनुरोध किया।वही कार्यकर्ताओं को घर-घर अक्षत और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम का पूजा अर्चना और अपने घर में दीप उत्सव जलाने कि बातें कहीं गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी भाजपा मंडल क्षेत्र के डरोरी गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा की बैठक हुई।जिसमें भाजपा चकमेहसी मंडल के सभी पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच अयोध्या से आए कलश व अक्षत का वितरण किया गया। आगे अब हर पंचायत में टोली बनाकर घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया! कार्यक्रम चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया!मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक उमा प्रसाद वाजपेई , पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, कल्याणपुर विधानसभा विस्तारक मोहन प्रसाद निराला, मंडल प्रभारी विजय कुमार पांडे ,मंडल महामंत्री सुशील मालाकार, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन पासवान, महेश चौरसिया,मनीष कुमार शर्मा,मंडल प्रवक्ता दिनेश राय,संगम कुमार,अनिल पांडेय,नरेश राम ,दीपक कुमार गुप्ता,राघोलाल निरंकारी,मुकेश कापर,विकाश पांडेय ,मुकुंद कुमार कुंदन ,अरविंद पांडेय,कृष्ण कुमार ठाकुर,देव शंकर ठाकुर,अमित कुमार,सुरेश सहनी,नीलेश कुमार,हरिशंकर रजक,रामनरेश ठाकुर आदि थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरसिंहपुर और वासुदेवपुर पंचायत से मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुरुआत हुई । इस दौरान बीडीओ देवेंद्र कुमार ने इसका आरंभ किया।बीडीओ ने बताया की पूरे प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में निर्धारित रोस्टर के साथ वाहन भ्रमण करेगी एवं लोगों को जागरूक किया जायेगा।इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी दी जाएगी ।इसको लेकर प्रखंड में एक टीम बनाई गई है ।जिसमें नोडल पदाधिकारी के रूप में अखिलेश कुमार ,आईटी सहायक व सहायक नोडल के रूप में शेख अलाउद्दीन को नामित किया गया है ।जिनके साथ पंचायत के पंचायत सचिवों को भी जोड़ा गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

उत्तर बिहार के जिलों में 03 से 07 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है । बेगुसराय जिला में 6-7 जनवरी के आसपास कहीं कहीं हल्की बारिश तथा बूंदा-बांदी हो सकती है तथा अन्य जिलों में आम तौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में 02 से 03 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

नए साल के पहले दिन सोमवार को दिन के तापमान में और गिरावट रिकॉर्ड की गई।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है।जबकि न्यूतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान व न्यूतम तापमान के बीच की दूरी 3 डिग्री सेल्सियस रही।इससे दिन भर ठंड से लोग कापते रहे।पछुवा हवा कनकनी को और बढ़ा रही है हालाकि नए वर्ष के जोश में लोग ठंड को दरकिनार कर घूमने निकले।इस दौरान तीसरे दिन भी लोग धूप को तरसे।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ए. सत्तार ने बताया की अगले दो दिनों तक यही स्थिति रह सकती है।दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पछुवा हवा चलेगी।जिससे कनकनी बढ़ने के आसार है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में के सैदपुर बस स्टैंड में नव वर्ष पर स्टैंड में विरानी छाई रही।पिछले तीन दिनों से लगातार पर रही ठंड के कारण स्टैंड में वाहनों की कमी रही।वही स्टैंड में बसे ,ऑटो लगी रही।राहगीर व कम संख्या में आए।हालाकि राहगीरों को वाहनों का घंटो इंतजार करना पड़ा।इसके बाद लोग ऑटो से अपने गंतव्य स्थान की ओर गए।वही सड़को पर भी ठंड के कारण आवागमन कम देखा गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर थाना परिसर में सोमवार को गृहरक्षक वाहिनी विहार पुलिस के पदस्थापित चार जवान को 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद सोमवार को सम्मानित किया गया। जवान राजकुमार शर्मा, बिंदेश्वर मंडल ,राजकुमार राय सहित अन्य एक जवान एलटीएफ व ट्राफिक जवान के एक साथ सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय थाना परिसर में मिथिला परंपरागत से फुल माला वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें स्थानीय थाने के सभी पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के दो जगहों पर विभिन्न वाहन चालक ने सरकार के द्वारा सड़क दुघर्टना नियम की बदलने को विरोध जताया।जिसमें चालक संघ ने कल्याणपुर प्रखंड के कबीर चौक कोठीया व महादेव स्थान चौक जटमलपुर घाट पर सड़क पर नीचे बैठकर कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें चालक राजेश कुमार देव,मोटर वाहन संघ के बबन देव आदि का बताना है कि सड़क दुघर्टना होने पर 50 हजार रुपए की हर्जाना राशि व अन्य नियम की हेरफेर कर केंद्र सरकार ने ड्राइवर को 10 साल की सजा के साथ आर्थिक दंड का काला कानून बनाया है।जिसको लेकर विरोध किया गया। जिसमें 1 से लेकर 3 जनवरी तक देश व्यापी हड़ताल करने की बात कही गई है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को गरीब,निसहाय परिवार के बीच सरकार द्वारा मिलने वाली कंबल का वितरण किया गया।जिसका वितरण बीडीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया।जिसमें सोमवार को वासुदेवपुर,गोपालपुर,वीरसिंहपुर पंचायतों के गरीब परिवार के बीच किया गया।मौके पर जेडीयू नेता राजीव कुमार पिंटू आदि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालु भक्तों ने नव वर्ष को पावन उत्सव के रूप में मनाया।इस अवसर पर सोमवार की सुबह से ही कल्याणपुर, खजुरी, तीरा ,चकमेहसी, सोमनाहा, गोराई,सैदपुर,मालीनगर, टारा, अजना,खजुरी आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में जहां जलाभिषेक किया।वही मंदिरों में पूजा अर्चना की।इस दौरान महिला श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही थी।वही तीरा जटमलपुर स्थित महादेव स्थान में भक्तो की भीड़ भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े।श्रद्धालुओ ने बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।