Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा पंचायत अंतर्गत डूमरडीहा गांव में बिजली की तार एलटी लाइन के चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई सूचना मिलते हैं अंचल अधिकारी सत्यानंद दास पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर घटना की जांच करते हुए दोषियों पर जल्द ही करवाई की जाने की बात कही मृतक की पहचान रतिराम हांसदा के 8 वर्षीय पुत्र गुलाब हंसना एवं महेश सोरेन के 9 वर्षीय पुत्री सुकरमुनी कुमारी के रूप में हुई है।

Transcript Unavailable.

आज के समय में लोगो आख़िरकार इतने ज़्यादा अकेलेपन का शिकार क्यों हो जाते है ? वे कौन से वजह होते हैं कि लोग साथ साथ होते हुए भी अपनी मन की बात एक दूसरे तक नहीं पहुचा पते है ? अपने परिवार और अपनों को इस अकेलेपन से दूर रखने के लिए आप अपने स्तर पर क्या करना चाहेंगे ?

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो निवासी बैजनाथ महतो का 32 वर्षीय पुत्र धनंजय महतो का पार्थिव शरीर 50 दिन के बाद सऊदी अरब से पहुंचा तो गांव में मातम छा गया इस दुख भरी माहौल में मांडू के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता सह समाजसेवी चंद्रनाथ भाई पटेल समेत अन्य लोग पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू जानकारी दे रहें हैं धान के बिचड़ा को कैसे तैयार किया जाए। उन्होंने बताया कि सारा बिचड़ा एक ही दिन में तैयार नहीं करना चाहिए, बिचड़ा को तैयार करने के लिए क्रमबद्ध तरीक़ा के साथ साथ मौसम का भी ख़ास ध्यान रखना चाहिए .

विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत बारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दीनमठ सारथी ट्रस्ट ने डीवीसी सी एस आर कोनार डैम के सहयोग से विद्यालय परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संतुलित रहने से हम सब स्वस्थ एवं दुरुस्त रहने में कामयाब रह पाएंगे कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश कुमार सुशील कुमार सिकंदर कुमार भैरव कुमार रमेश कुमार रविकांत गुप्ता सर्प मित्र सुरेश राम रघुनाथ मंडल अर्जुन प्रसाद समेत बड़ी संख्या स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी भाजपा मंडल सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो ने सिरैय पंचायत के सिरैयटांड में विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन पूजा अर्चना व फिता काटकर किया बताते चलें इस क्षेत्र में बीते 15 दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिससे ग्रामीण अंधेरे में रह रहे थे इसकी सूचना सांसद प्रतिनिधि ने मनीष जायसवाल सांसद महोदय को दिए उन्ही के पहल पर ट्रांसफार्मर मुहैया कराया गया जिससे क्षेत्रवासियों में काफी खुशी का माहौल है स्थानीय लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिए हैं इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुशील मंडल भेखलाल महतो जागेश्वर महतो पप्पू मंडल द्वारिका प्रजापति रूपलाल प्रजापति तालेश्वर प्रजापति वासुदेव प्रजापति राहुल प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड समेत आसपास के प्रखंडों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।