Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से संवाददाता मोहम्मद ताज़ीम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी है कि जी.एस.टी.के विरोध में गुरुवार को जिले के सभी कपडा दूकान बंद रहे।बंद का आह्वान वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा किया गया था।व्यवसाइयों ने कपडा पर जी.एस.टी. कर लगाने का विरोध किया।

Transcript Unavailable.

हजारीबाग,दाड़ी प्रखंड से मोहम्मद असरार अंसारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि रेलीगढ़ा और गिद्दी-सी लोकल सेल के बंद होने के कारण मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इन मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन के लापरवाही से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रेलीगढ़ा में लोकल शेल पिछले कई दिनों से बंद पड़े है और 30 अप्रैल से गिद्दी-सी सेल भी बंद होने जा रहा है।कहा जा रहा है कि पर्यावरण विभाग से सहमति पत्र नहीं मिलने के कारण जिला खनन पदाधिकारी चलान नहीं दे रहे है।पर्यावरण विभाग से सहमति पत्र लेने के लिए कोल्यारी प्रबंधन को काफी परेशानी हो रही है।प्रबंधन का कहना है कि पर्यावरण विभाग से सहमति पत्र मिलेगा,तभी खनन पदाधिकारी चलान दे सकते है।इसके कारण रेलीगढ़ा और गिद्दी-सी लोकल सेल बंद होने जा रहा है। दोनों लोकल सेलो में हज़ारो मज़दूर कार्य कर रहे है।इसलिए प्रबंधन से अबिलम्ब लोकल सेल चालु कराने की मांग की जा रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला हजारीबाग के दाढ़ी प्रखंड से मोहम्मद असरार अंसारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दाढ़ी प्रखंड भाग-2 के जिला परिसर सदस्य श्री लक्ष्मण लाल महतो ने गिद्दी सी परियोजना पदाधिकारी को एक पत्र सौपा और बताया की दाढ़ी गावँ के रैयतों की जमीन गिद्दी सी परियोजना प्रबंधन द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है। इसके बदले रैयतों को नौकरी देने की बात कही गई थी। लेकिन रैयतों को अब तक नौकरी नहीं मिली। अब रैयत रोजगार के लिए इधर-भटक रहे है। पत्र में प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि आठ दिनों के अंदर इनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो दाढ़ी गांव के रैयत आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। इस पत्र की प्रतिलिपि मांडू विधायक व जिला प्रशासन को दे दी गई है।