Transcript Unavailable.

जिला हजारीबाग से मोहम्मद ताज़ीम जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि हजारीबाग में बिना हलमेट बाईक चलाने वालो सुधारने के लिए अब परिवहन विभाग ने नया तरिका इजात कर लिया है। अब बिना हेलमेट पकडे जाने पर वाहन चालकों को जुर्माना के साथ दो घंटे तक सिनेमा देखने का भी दंड दिया जायेगा।चालकों को दिखाए जाने वाले यह फिल्म लोगो को सुरक्षा के प्रति आगाह करती है। हजारीबाग में यह व्यवस्था 10 जुलाई से लागू होने वाला है।

झारखण्ड जिला बोकारो,थाना पेटरवार,ग्राम चांपी से सुषमा कुमारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से ये सभी महिलाओं तथा युवतियों को काम करने के लिए प्रेरित करना चाहती है।क्योंकि हमारे समाज में महिलाओं तथा युवतियों को अनेक प्रकार के अत्याचारों और कुरीतियों का सामना करना पड़ता है।जिसके कारण कई बार वो आत्म हत्या कर लेती है । जनसंख्या घटने का एक कारण यह भी है।इनका कहना है कि सरकार महिलाओं के लिए एक ऐसा कानून बनाये ताकि महिलाओं और युवतियों को किसी भी तरह के अत्याचारों का सामना करना ना पड़े।ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं का एक समूह बनाना चाहिए और सप्ताह में एक दिन बैठक करना चाहिए।और अगर किसी पर अत्याचार होता है तो वैसी सस्याओं का समाधान करते हुए उसके परिवार वालो को दण्ड दे ताकि हमारे समाज में सुधार हो सके।

मुहम्मद असरार अंसारी जी हज़ारीबाग से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दाढ़ी प्रखंड के बीडीओ ने स्वयं सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ श्री प्रमुख कुमार दास ने कहा दाढ़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आवास योजना के तहत 290 मकान गरीबों के लिए बनेंगे। इस दौरान मकान निर्माण में सहयोग करने वाले स्वयं सेवकों को प्रति मकान एक हज़ार रूपए दिए जायेंगे। वर्ष 2011 के सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। बीडीओ श्री प्रमुख कुमार दास ने आवास योजना के निर्माण के लिए स्वयं सेवकों दिशा निर्देश दिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.