वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पूरे विश्व भर में त्राहिमाम मची हुई है भारत में भी कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और इसके प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश भर में लॉक डाउन लागू कर दिया गया है लॉक डाउन अवधि का यह चौथा चरण है जो 31 मई तक लगातार जारी रहेगा इस बीच लोगों के बीच विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गई है लाॅक डाउन अवधि में लगभग हर वर्ग के लोग विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं मुख्यतः किसान वर्ग खासा परेशान हाल है। देश के अन्नदाता किसान जो कड़ी धूप मेहनत में इस देश में अनाज को उपजाने का काम करते हैं और देश की अर्थव्यवस्था में भागीदारी निभाते हैं आज किसान अपनी अनाजों को बेचने के लिए परेशान हैं खेतों में अनाज सड़ रहे हैं उन्हें उनकी उपज का सही समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं सब समस्याओं पर विष्णुगढ़ मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने हजारीबाग जिला अंतर्गत बिष्णुगढ़ प्रखंड के उच्चाघाना निवासी एक किसान बिनोद महतो से वार्ता किया।विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के इचाक प्रखंड से टेक नारायण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इचाक बाज़ार में धनिया का व्यापार अंतराष्ट्रीय बाज़ारों तक होता था। परन्तु लॉक डाउन के कारण धनिया की बाज़ारी नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है। अगर किसान धनिया बेचते भी है तो बाज़ार में धनिया 10 रूपए किलो के हिसाब बिक रहा है जो किसानों के व्यापार लिए नुकसानदेह है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पूरे देश भर में लॉक डाउन लागू कर दिया गया है बताते चलें कि लाॅक डाउन अवधि का यह तीसरा चरण है सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोग अपने घरों में बंद पड़े हैं विभिन्न वर्ग के लोग अपने भिन्न-भिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हाल हैं मुख्यतः किसान वर्ग खासा परेशान हैं देश के अन्नदाता किसान के बीच में उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा के लिए मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत उच्चाघाना निवासी एक किसान विनोद महतो से उनकी समस्याओं पर वार्ता किया। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

जानकारी के अभाव में भूमिहीन कृषकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इस समस्या को मोबाइल वाणी संवाददाता मिथिलेश कुमार बर्मन को बता रहे हैं भूमिहीन कृषक संतोष राम

भारतीय कृषि मौसम पर निर्भर है। ऐसे में कभी अतिवृष्टि तो कभी अनावृष्टि होती रहती है। इससे भूमिहीन किसानों को काफी नुकसान भी हो जाता है। फसल का लागत मूल्य भी नहीं निकल पाता। इसी समस्या को लेकर मोबाइल वाणी संवाददाता मिथिलेश कुमार बर्मन को बता रहे हैं भूमिहीन कृषक मोहम्मद शकील

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन लागू कर दिया गया है तीसरी अवधि चल रही है लॉक डाउन 3 में लोगों के बीच कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गई है मुख्यतः किसान वर्ग के लोगों की परेशानियां बढ़ चुकी हैं इन्हीं सब समस्याओं पर मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गाल्होबार गांव के एक किसान विश्वनाथ महतो से वार्ता किया और जानने की कोशिश की क्या कुछ चल रहा है उनकी व्यक्तिगत जीवन में और उनके परिवार के भरण पोषण किस प्रकार चल रहा है ....इस वार्ता को विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में विभाग द्वारा योजनाओं को लागू किया जा रहा है किसानों को लाभ देने के लिए नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना लागू की गई है मनरेगा के तहत तेजी से काम का सृजन कर लोगों को रोजगार देना प्राथमिकता है... विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

देश के अन्नदाता किसान जो काफी संघर्षशील रहे हैं विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गैड़ा पंचायत के मेहनतकश किसान मेहताब हुसैन की लॉक डाउन अवधि में उत्पन्न समस्याओं और उनकी दिनचर्या पर मोबाइल वाणी संवाददाता ने वार्ता किया और जानने की कोशिश की क्या कुछ चल रहा है उनकी वास्तविक जीवन में इस दौरान... सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

करोना महामारी को लेकर आपदा की इस घड़ी में प्रधानमंत्री राहत कोष के तहत विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा सारूकुदर बंदखारो ऊंचाघाना सहित कई क्षेत्रों में पीडीएस संचालकों ने पंचायत सतर्कता के अध्यक्ष के देख रेख में अनाज वितरण किया गया साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है।