झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ के पंचायत नगमा से लक्ष्मी कुमारी ने बताया उनके क्षेत्र में सावित्री बाई फुले योजना के तहत कैंप लगने वाला था किन्तु कैंप नहीं लगा इससे उन्हें काफी परेशानी हुई

दिल्ली से सुल्तान अहमद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ भोपाल के तरफ से आयोजित राष्ट्रीय महासंघ का आयोजन दिनांक 3,4,5 फरवरी को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किसानो के प्रमुख मुद्दे खाद, बिजली, बीज और फसा का उचित दाम की मांग सरकार से की गयी

झारखण्ड राज्य के पलवल से मकबूल अंसारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, िंइनका इंदिरा आवास आ चूका है लेकिन मुखिया आवास के पैसे नहीं मिल रहें हैं

सावित्रीबाई फुले जंयती पर महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले से वरिष्ठ महिला पत्रकार, लेखिका एवं प्रबोधन कार रज़िया सुल्ताना जी से एक खास मुलाकात

गांव आजिविका और हम विषय पर बायोगैस संयंत्र पर विशेष बातचीत के तहत खादी ग्रामोद्योग से एस कुमार सिन्हा जी के साथ विशेष बातचीत

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला दिनकर पातुलकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृषि विशेषज्ञ पराड़कर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कृषि विशेषज्ञ पराड़कर ने बताया की मौसम में बदलाव के वजह से किसान को नुकसान तो हो रहा है। लेकिन अगर किसान खेती को अपने फायदे के तोर पर देखे तो इससे किसान को जरूर फायदा होगा

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ के प्रखंड चौपारण से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज के समय में मनुष्य के हस्तक्षेप से पर्यावरण में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है जिसका असर हमारे जनजीवन पर पड़ रहा है इसी विषय पर अरुण कुमार ने ममता कुमारी से साक्षात्कार लिया। ममता कुमारी ने बताया पिछले कुछ वर्षो से अत्यधिक मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसका कारण प्रदुषण और गंदगी है।पेड़ पौधे काटे जा रहे है ,वाहनों की संख्या बढ़ रही है और फेक्ट्रियो के कारण भी प्रदुषण बढ़ता जा रहा है। प्रदुषण के कारण दमा ,हृदयाघात जैसी बीमारियाँ बढ़ती जा रही है।

बिहार राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से गीता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशलया देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कौशलया ने बताया की बारिश नहीं होने के वजह से सूखा पड़ रहा है। जानवरो का चारा भी नहीं मिल पा रहा है।

झारखण्ड राज्य के जिला हजारीबाग से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि जलवायु परिवर्तन के तहत वर्षा नहीं होने के कारण खेत सूख रहे है और खाने के लिए भी उपज नहीं हो रही है और जानवरो के लिए चारा भी नहीं हो पा रहा है जिससे जानवर बीमार पड़ रहे है।