बिहार राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से गीता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मौसम परिवर्तन के विषय पर एक श्रोता से साक्षात्कार लिया ।श्रोता ने बताया की बारिश नहीं होने के वजह से ये खेती नहीं कर पाए। बीमारी भी बढ़ रही है और बच्चो को पढ़ाने में भी परेशानी हो रही है इसलिए अब वह अपना जीवन यापन के लिए कोई अन्य काम की तलाश कर रहे है

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार यादव ने अंजलि कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की मौसम में बदलाव से बहुत प्रभाव पड़ रहा है। पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है ठंढ बढ़ रही है। कई जीव जंतु विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार यादव ने इंदरजीत कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की मौसम बदलने से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है जिससे ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है।इससे बाढ़ जैसी समस्या बढ़ रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखंड राज्य से हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार यादव ने शिक्षिका उषा कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वर्षा कम और ज्यादा होने से कई क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। कहीं बहुत ज्यादा बारिश से बाढ़ है,तो कहीं बारिश नहीं होने के कारण सूखा की समस्या है।बदलते मौसम के कारण गौरेया पक्षी भी विलुप्त हो रही है।इसके साथ ही फसल भी प्रभावित हो रही हैं। जिसके कारण खाने-पीने की चीजें महँगी होती जा रही है

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के चुरचू प्रखंड से गीता की बातचीत बोकारो मोबाइल वाणी के माध्यम से मीना देवी से हुई। इन्होने बताया कि ये किसान है और बारिश नहीं होने के कारण ये काफी परेशान है। खेती नहीं कर पाई है। इनके पास घर भी नहीं है ,छोटे छोटे बच्चे है ,इन्हे बहुत समस्या है .

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से गीता सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रीना ने बताया की मिट्टी का घर होने से बहुत परेशानी होती है। रीना को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और इनका राशन कार्ड भी नहीं बना है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से संवाददाता गीता सिंह ने रोशन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दोनों टीका ले लिया है।दूसरों को भी अब टीका लेने लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंस का भी पालन करते हैं।

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से संवाददाता गीता सिंह ने शोभा देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दोनों टीका ले लिया है।जल्द ही बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे।पहला टीका लेने के समय थोड़ा डर लग रहा था।साफ़-सफाई का भी ख्याल रखते हैं।