पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया जारी,28 दिसंबर को होगा चुनाव सुगौली, पू. च: प्रखंड में पंचायत उप चुनाव 2023 की प्रक्रिया जारी है। पंचायत उप चुनाव की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास पंचायत के वार्ड 11 में वार्ड सदस्य का एक पद और करमवआ-रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 5 में वार्ड पंच का एक पद रिक्त हैं। जिसके लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन के अंतिम दिन करमवा रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 5 के पंच पद लिए एक मात्र नामांकन पत्र भरा गया।वहीं उत्तरी छपरा बहास पंचायत के वार्ड 11 के वार्ड सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र भरा गया।16 से 18 दिसंबर तक भरे गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी। 20 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि है और 28 को मतदान कराया जाएगा। प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन को वज्र गृह बनाया गया है जहां 30 दिसंबर को मतों की गिनती कराई जाएगी। पंचायत उप चुनाव के लिए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रिरंजन को उप निर्वाचि पदाधिकारी बनाया गया है।