पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

काल भैरव, बजरंगबली एवं माँ काली की प्रतिमा का किया गया प्राण प्रतिष्ठा | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

 चकाई को  विकसित बनाना मेरा प्रथम लक्ष्य है और आप सभी जनता जनार्दन के प्यार एवं सहयोग से इस सपना को अवश्य साकार करूंगा | उक्त बातें चकाई विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सुमित कुमार सिंह ने चकाई प्लस टू उच्च बिद्यालय के मैदान में आयोजित  नागरिक अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।      

25 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर तैयारी समीक्षा बैठक आयोजित की गई | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

किसान संघर्ष समन्वय समिति नें किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  रविवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर चकाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इसके तहत बोंगी पंचायत के सिमराढाब में संजय राय, गोविंद मंडल एवं कारमनी राय के नेतृत्व में, डढवा पंचायत के चिहरा गांव में मोहम्मद सलीम अंसारी, भैरो सिंह एवं छोटन मरांडी के नेतृत्व में, कियाजोरी पंचायत के भलसुम्भा में फूचन टूडू एवं शाहिद अंसारी के नेतृत्व में, चन्द्रमंडीह पंचायत के सगदनीडीह में शिवन राय एवं राधे साह के नेतृत्व पुतला दहन किया गया। वहीं डढवा पंचायत के चिहरा गांव में किसानों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव कामरेड मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार खेती किसानी को बर्बाद कर देने पर तुली हुई है। आज तक दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन में 15 की संख्या में किसानों ने अपना बलिदान दिया है। बाबजूद सरकार द्वारा किसानों की मांगों को ठुकराकर आन्दोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। परंतु देश के किसान किसी भी स्थिति में खेती को पूंजीपतियों का गुलाम नहीं बनने देंगे। वहीं आदिवासी किसान नेता कामरेड कालू मरांडी ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। मंडियों को भी समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में अगर पैक्स में धान की खरीद नहीं होगी तो जनवितरण प्रणाली भी समाप्त हो जायेगा। अब किसानों का आन्दोलन थमेगा नहीं बल्कि और व्यापक स्वरूप लेगा। कार्यक्रम में नुनका मुर्मू, कंदना मुर्मू, सीताराम यादव, धनेश्वर यादव, चींटू वर्णवाल, शिवलाल मरांडी, इन्द्रदेव गोस्वामी, पप्पू गोस्वामी सहित कई अन्य किसानों नें भाग लिया।

मंगलवार 15 दिसंबर को नव निर्वाचित विधायक सुमित कुमार सिंह अभिनंदन समारोह में शामिल होने चकाई पहुंचेंगे।इसको लेकर विधायक समर्थकों द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है। अभिनंदन समारोह को सफल बनाने को लेकर रविवार को पी डब्ल्यू डी डाक बंगला परिसर में राजीव रंजन पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए श्री पांडेय नें बताया कि 15 दिसंबर को एस के उच्च विद्यालय में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया है। 11 बजे दिन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से संबंधित सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में चकाई के कोने-कोने से लोग पहुंचेंगे। वहीं इस दौरान श्री सिंह इस ऐतिहासिक जीत के लिए चकाई की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। बताते चलें कि जीत के बाद सुमित कुमार सिंह का ये पहला औपचारिक दौरा होगा। इससे पहले वे जीत के तत्काल बाद पूजा अर्चना के लिए देवघर जानें के क्रम में इधर से गुजरे थे। बैठक में जिला पार्षद गोविंद चौधरी, कन्हैया लाल गुप्ता, महेंद्र सिंह, कांग्रेस दास, दशरथ पासवान, मनोज तुरी, मो० अब्बास, विनोद पांडेय, सदानन्द राय, शिवपूजन सहाय, किशोर पासवान, प्रभाकर सिंह, राजेश पांडेय, अनोज सिंह, प्रदीप दास, मो० नज़बूल, दिलीप सिंह सुनील सिंह, रंजीत सिंह, मो० छोटू, बंगटु पांडेय, मनोज तुरी, अनिल तांती, बिनोद पांडेय, पंचानंद राय, अनिल सिंह, अजय सिंह, गोपाल राम, दशरथ पासवान, अशोक पासवान, सोनू कुमार, रामकृपाल पासवान सहित बड़ी संख्या में विधायक समर्थक मौजूद थे।

रविवार को चकाई पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में करमाकोला गांव से 25 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पंचमुखी चौक स्थित अपने मकान में पत्नी को जहर खिला पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौक निवासी जगदेव राम के पुत्र अजय राम एवं पुत्रवधू प्रीति देवी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी चौक निवासी जगदेव राम के छोटे पुत्र अजय राम शुक्रवार की रात्रि अपने पत्नी प्रीति देवी को जहर खिलाकर हत्या कर दिया।

गुरुवार को चकाई प्रखंड मुख्यालय में खास चकाई निवासी 16 वर्षीय रविरंजन पांडेय पिता सीताराम पांडेय को ट्राई सायकिल प्रदान किया गया। रविरंजन 90 प्रतिशत दिव्यांग है। जिससे वह चलने फिरने में असमर्थ है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।