पंचमुखी चौक स्थित अपने मकान में पत्नी को जहर खिला पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौक निवासी जगदेव राम के पुत्र अजय राम एवं पुत्रवधू प्रीति देवी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी चौक निवासी जगदेव राम के छोटे पुत्र अजय राम शुक्रवार की रात्रि अपने पत्नी प्रीति देवी को जहर खिलाकर हत्या कर दिया।
