किसान संघर्ष समन्वय समिति नें किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। रविवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर चकाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इसके तहत बोंगी पंचायत के सिमराढाब में संजय राय, गोविंद मंडल एवं कारमनी राय के नेतृत्व में, डढवा पंचायत के चिहरा गांव में मोहम्मद सलीम अंसारी, भैरो सिंह एवं छोटन मरांडी के नेतृत्व में, कियाजोरी पंचायत के भलसुम्भा में फूचन टूडू एवं शाहिद अंसारी के नेतृत्व में, चन्द्रमंडीह पंचायत के सगदनीडीह में शिवन राय एवं राधे साह के नेतृत्व पुतला दहन किया गया। वहीं डढवा पंचायत के चिहरा गांव में किसानों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव कामरेड मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार खेती किसानी को बर्बाद कर देने पर तुली हुई है। आज तक दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन में 15 की संख्या में किसानों ने अपना बलिदान दिया है। बाबजूद सरकार द्वारा किसानों की मांगों को ठुकराकर आन्दोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। परंतु देश के किसान किसी भी स्थिति में खेती को पूंजीपतियों का गुलाम नहीं बनने देंगे। वहीं आदिवासी किसान नेता कामरेड कालू मरांडी ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। मंडियों को भी समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में अगर पैक्स में धान की खरीद नहीं होगी तो जनवितरण प्रणाली भी समाप्त हो जायेगा। अब किसानों का आन्दोलन थमेगा नहीं बल्कि और व्यापक स्वरूप लेगा। कार्यक्रम में नुनका मुर्मू, कंदना मुर्मू, सीताराम यादव, धनेश्वर यादव, चींटू वर्णवाल, शिवलाल मरांडी, इन्द्रदेव गोस्वामी, पप्पू गोस्वामी सहित कई अन्य किसानों नें भाग लिया।
