मंगलवार 15 दिसंबर को नव निर्वाचित विधायक सुमित कुमार सिंह अभिनंदन समारोह में शामिल होने चकाई पहुंचेंगे।इसको लेकर विधायक समर्थकों द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है। अभिनंदन समारोह को सफल बनाने को लेकर रविवार को पी डब्ल्यू डी डाक बंगला परिसर में राजीव रंजन पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए श्री पांडेय नें बताया कि 15 दिसंबर को एस के उच्च विद्यालय में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया है। 11 बजे दिन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से संबंधित सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में चकाई के कोने-कोने से लोग पहुंचेंगे। वहीं इस दौरान श्री सिंह इस ऐतिहासिक जीत के लिए चकाई की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। बताते चलें कि जीत के बाद सुमित कुमार सिंह का ये पहला औपचारिक दौरा होगा। इससे पहले वे जीत के तत्काल बाद पूजा अर्चना के लिए देवघर जानें के क्रम में इधर से गुजरे थे। बैठक में जिला पार्षद गोविंद चौधरी, कन्हैया लाल गुप्ता, महेंद्र सिंह, कांग्रेस दास, दशरथ पासवान, मनोज तुरी, मो० अब्बास, विनोद पांडेय, सदानन्द राय, शिवपूजन सहाय, किशोर पासवान, प्रभाकर सिंह, राजेश पांडेय, अनोज सिंह, प्रदीप दास, मो० नज़बूल, दिलीप सिंह सुनील सिंह, रंजीत सिंह, मो० छोटू, बंगटु पांडेय, मनोज तुरी, अनिल तांती, बिनोद पांडेय, पंचानंद राय, अनिल सिंह, अजय सिंह, गोपाल राम, दशरथ पासवान, अशोक पासवान, सोनू कुमार, रामकृपाल पासवान सहित बड़ी संख्या में विधायक समर्थक मौजूद थे।