बिहार राज्य के भोजपुर जिला से ऋतिक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि घरों से निकलने वाले सभी गंदे पानी जो नदी नहरों और तालाबों में बहती है। या फैक्टरी का सारा कचरा गन्दगी नदियों और तालाबों में गिर रहा है, जिसके कारण वहाँ पानी प्रदूषित हो रहा है और इस वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। साथ ही लोग यहाँ वहां कचरा डालते हैं , हवा को प्रदूषित करते हैं।

बिहार राज्य के भोजपुर जिला से मंतोष चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जल जमाव से अनेक प्रकार की बीमारिया उत्त्पन्न होती है। इन बिमारियों से बचने के लिए जल जमाव को रोकना चाहिए और अगर जल जमाव होता है तो उसमे ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें

बिहार राज्य के जिला भोजपुर से मंतोष चौधरी, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि हमे जल को बर्बाद नहीं करना चाहिए। जल को बचाना चाहिए। इस संसार में जल का प्रयोग अधिक हो रहा है जिसके कारण जलस्तर घट रहा है। आने वाले पीढयों के लिए जल को बचाना चाहिए। ब्रश करते समय नल को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।

बिहार राज्य के भोजपुर जिला से सन्देश प्रखंड से रितिक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्मी के मौसम में अधिकार नल सुख जाते है और नल जल योजना के तहत सरकार हमारे घरों तक पानी पहुंचा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए

बिहार राज्य के भोजपुर जिला से सन्देश प्रखंड से रितिक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि घर में या घर के आस पास जल जमाव होने से अधिक मच्छर पैदा होते हैं। और वे मच्छर बीमारी का कारण बनते हैं। इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए और जल जमाव नहीं होने देना चाहिए

बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय से प्रियंका कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि हमे जल का संरक्षण करना चाहिए क्यूंकि जल एक चक्र के द्वारा पूर्ण होता है। जल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है ,बिना जल के हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जल का प्रयोग हमारे दैनिक जीवन में अतिआवश्यक होता है प्रत्येक कार्य करने के लिए हमें जल का प्रयोग करना होता है। मनुष्य अगर जल की आवश्यकता को समझ जाये तो समझ आएगा कि बिना जल के जीवन निर्वाह करना नामुमकिन है।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा प्रखंड से दीपा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इनके ग्राम में पानी की बहुत समस्या है। लम्बी लाइन लग कर पानी भरते है तभी ही पिने को थोड़ा पानी मिल पाता है। किसी किसी के घर में समर्सिबल लगा है। वही नल जल योजना के तहत भी सही लाभ नहीं मिल रहा है। पानी का अब दुरूपयोग करने से बचना है

बिहार राज्य के जमुई जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार ने जानकारी दी की यहां पर डाक बंगला की ओर टंकी का पानी कि 24 घंटा गिर रहा है वहां पर कुछ अधिकारी चाय पीने के लिए जाते हैं पुलिस के अधिकारी जाते हैं ग्राम सेवी लोग जाते हैं साथ ही सोशल वर्कर भी जाते हैं लेकिन किसी का ध्यान नहीं जाता है कि व्यर्थ पानी गिर रहा हैं जल्द से जल्द इस पानी को रोका जाए जिंदगी जरूरी है तो पानी पीना जरूरी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के रोहतास जिला के प्रखंड चेनारी पंचायत मलिकपुर ग्राम सिंघपुर से सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी को लेकर काफी समस्या है। गाँव के लोग एक ही नल पर ही आसरा बनाए रखते हैं। अगर वह नल ख़राब हुआ तो बहुत ही समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से नल जल योजना बहुत ही कम जगहों पर लगाई गई हैं और कई लोगों को इसका फायदा भी नहीं मिल पाया है

गव देवसडिहरा पंचायत सासाना नल जल पूरी तरह बिफल था मै मिथून कूमार बिहार मोबाईल बाणी से हमने मूखिया से बात करके नल जल ठीक कराऐ और गाव का जानता को पानी मिलने लगा और गाव के लोग बहूत खूस है