बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कचड़ा इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए।कूड़ा को कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए। कचड़ा इधर उधर फेंकने से प्रदुषण होता है और हानि भी होता है
बिहार राज्य के जिला भोजपुर से कुमार गौरव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि अपने परिवार के साथ ठंड में घर पर रहना चाहिए और जितना जरुरत है,उतना ही पानी का उपयोग करना चाहिए। हमे साफ़ पानी पीना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर से कुमार गौरव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि ठंड में घर से बाहर नहीं घूमना चाहिए और पानी का जमाव नहीं लगाना चाहिए। हमे शुद्ध पानी पीना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर से कुमार गौरव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि नल जल लगाने का उद्देश्य यह है कि हर घर तक पानी पहुंचे और पानी का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए।जरूरत के हिसाब से पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। पानी को एक जगह जमा नहीं होने देना चाहिए, इससे बिमारी फैलती है।
बिहार राज्य के भोजपुर जिला के सन्देश प्रखंड से ब्रजेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव में नल जल योजना का टंकी टूट गया है। गाँव वालों को पानी की काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जब से चुनाव जीते है तब से नल जल चालू नहीं हुआ है।गली नली में जितना नल जल का पाइप लगा है पूरा टूट गया है। कोई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं आते है।
बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला से कुमार गौरव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जल ही जीवन है। जल बचेगा तो जीवन बचेगा।उपयोग के मुताबिक ही जल का कार्य करे। पानी को जमा न करें।जमे हुए पानी में मच्छर उत्पन्न होते हैं।अपने आस - पास स्वच्छता रखें। ताकि बीमारी न हो।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर के संदेश प्रखंड से देव राज पंकज , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बातना चाहते है कि जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड में "दस्तक दल अभियान" का शुभारंभ किया गया । यह अभियान "हर घर नल का जल" योजना के अंतर्गत ग्रामीण पाइप जल आपूर्ति योजना के संचालन और रखरखाव, जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल और पानी के प्रति जन-जागरूकता को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से शुरू किया गया है । इस अभियान के जरिए जल संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी, उपभोक्ता शुल्क, शिकायत निवारण और पानी की गुणवत्ता की जांच जैसी महत्वपूर्ण जानकारी समुदाय तक पहुंचाई जाएगी । यह जानकारी क्षेत्र में लोगों को प्रशिक्षण के माध्यम से तथा भोजपुर मोबाइल वाणी के टोल फ्री नंबर 9266609111 पर एक मिस्ड कॉल देकर किसी भी समय जानकारी प्राप्त किया जा सकता है । तथा अपनी समस्याओं को रिकॉर्ड कर संबंधित अधिकारियों तक अपनी समस्या भेज सकते हैं । दस्तक दल अभियान के माध्यम से जल संरक्षण और सुरक्षित पानी का महत्व एवं स्वच्छ जल से स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सन्देश ब्लॉक के ग्रामीणों को बताया जाएगा । तथा बीमारियों की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाई जाएगी, जिससे लोग दूषित जल के कारण होने वाले खर्च से भी बच सकें । इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण जागरूकता तथा लोगों को जल की कमी के प्रति सचेत करना और जल के स्थायी उपयोग के लिए प्रेरित करना, स्वास्थ्य और स्वच्छता महत्व को समझाना और स्वस्थ रहने की प्रेरणा देना, ग्रामीण पाइप जल आपूर्ति योजना संचालन एवं रखरखाव, उपयोगकर्ता शुल्क जमा करना, जल आपूर्ति शिकायत निवारण, पानी की गुणवत्ता परीक्षण समेत कई क्षेत्रों का लाभ मिलेगा ।
बिहार राज्य के जिला भोजपुर से मंतोष चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि अपने घर,सड़क को साफ़ रखना चाहिए। गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचना चाहिए। स्वच्छ जल पीना चाहिए। हमे स्वस्थ रहना चाहिए।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला से मंतोष चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि स्वच्छ जल पीना चाहिए। समय समय पर जल का जाँच करवाए। आने वाले भविष्य के लिए जल बचाना ज़रूरी है। जल से होने वाली बिमारियों से बच कर रहे
