बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से मुन्ना शाह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वार्ड नंबर 5 में 10-20 घरों में नल जल का पानी नहीं जा रहा है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के सहरीपुर ग्राम से 55 वर्षीय मालती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि नल जल का बोरिंग जहाँ हुआ है ,वहाँ जॉइंट फट गया है ,पानी का बर्बादी हो रही है। पंद्रह दिन से बोरिंग चल नहीं रहा है। लोग पानी को लेकर हाहाकार मचा रहे है। मिस्त्री से संपर्क करने पर वो ज़िला कार्यालय पर संपर्क करने को कहते है।जॉइंट फटा होने के कारण बोरिंग चालु नहीं करते है क्योंकि पानी का बर्बादी हो रहा है। पानी को लेकर सभी लोग व जीव जंतु परेशान है। चापाकल भी सूख गया है।मालती देवी चाहती है कि इस समस्या का निदान ज़ल्द से ज़ल्द किया जाए।

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू जैविक खेती के लिए नीमास्त्र के प्रयोग और लाभ की जानकारी दे रहे हैं ।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के ब्लॉक संदेश पंचायत कठगांव के वार्ड 4 के निवासी अमरीश कुमार पांडे मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं कि इस वार्ड में नल जल के रिपेयरिंग के नाम पर लुट खसोट होती है। ऐसा काम किया जाता है कि आधा घंटा भी सही से चल नहीं पाता है। जल्द से जल्द उचित कारवाई कर सुचारू रूप से इसे संचालित करने की आवश्यकता है। जिससे जनता को सही समय पर पानी मिल सके। इससे सबंधित अधिकारीयों को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के वार्ड 4 के निवासी राम रत्न मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं कि इस वार्ड में मोटर का स्टाटर हमेशा जला हुआ ही मिलता है। रिपेयरिंग करने वाले आते हैं, लेकिन काम इस तरह का कर के जाते हैं कि आधे घंटे के अंदर ही स्टाटर वापस से जल जाता है। रिपेयरिंग के नाम पर ठगी की जाती है

बिहार राज्य के भोजपुर जिला के प्रखंड सन्देश के पंचायत कोरी के वार्ड नंबर 3 से अखिलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि नल जल का टंकी का पाइप टूट गया है। मोटर जल गया है। जो पुराना कनेक्शन है वह 10 जगह खराब है और मुख्य पाइप फट गया है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के दिहिरा पंचायत के वार्ड नंबर 8 से हमारे संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जय प्रकाश साव से हुई। जय प्रकाश बताते है कि पानी का पाइप फट गया है। पानी बह जाता है लोगों को पानी मिलता नहीं है। छह - सात महीना से पानी नहीं मिल रहा है। इधर उधर से पानी माँग कर काम चला रहे है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के दिहिरा पंचायत के वार्ड नंबर 8 से नितीश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि नल जल की समस्या है। काफी दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जब से नल जल लगा है तब से पानी नहीं मिल रहा है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पानी को साफ़ करने के कई तरीके है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि पानी कितना गन्दा है और किस उपयोग के लिए चाहिए।पानी को दस से पंद्रह मिनट उबलने से बैक्टीरिया मर जाते है। मोठे कपड़े या मलमल के कपड़े से पानी छान कर मोटे कण छान सकते है। फिटकिरी डाल कर पानी को हिला देने से गन्दगी निचे जम जाता है और ऊपर का पानी साफ़ हो जाता है।आधुनिक तरीके से भी पानी को साफ़ किया जा सकता है जैसे कैंडल मिटटी का फ़िल्टर ,आरओ आदि। पानी में क्लोरीन टेबलेट या ब्लीचिंग डाल कर पानी साफ़ कर सकते है। पीने के लिए स्वच्छ पानी और फ़िल्टर किया हुआ पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए

बिहार राज्य के अरवल ज़िला से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनके क्षेत्र में न तो टेंकर की सुविधा है न ही सप्लाई पानी की सुविधा न ही नल जल की सुविधा है। नल जल योजना के तहत जो घर में नल की सुविधा लगा था वहाँ भी पानी नहीं आता है। पानी का कोई भी जाँच नहीं हो पाता है। लोग चापानल का पानी पीते है