बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से सलोनी कुमारी से बातचीत की। बातचीत सलोनी कुमारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार पाना चाहिए। महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री होनी चाहिए, जितना पुरुष का अधिकार होता है उतना ही महिलाओं का भी अधिकार रहता है। यदि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलता है तो वे घर गृहस्थी अच्छे से चलायेंगी अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ायेंगी

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि कुछ महिला जमीन पर अधिकार नहीं लेना चाहती है। महिला यह सोचती है कि अगर वह जमीन पर अधिकार ले लेती है तो शादी के बाद उनका भाई घर आने नहीं देगा। कई भाई ऐसे होते है जो अपनी बहन को जमीन पर अधिकार नहीं देना चाहते है। भाई यह सोचते है कि पिता की जितना भी संम्पत्ति है वह सब उनका हो जाए । महिला जमीन पर अधिकार इसीलिए नहीं लेना चाहती है क्योंकि वह सोचती है कि वह कोर्ट में नहीं लड़ पायेगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबी देवी से हुई। रूबी देवी कहती है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो वे सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। भूमि का अधिकार मिलने से महिलाएं खेती कर के खुद का और अपने परिवार का विकास कर सकती हैं। महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डी देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खेती का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी और अपना और अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बना सकती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित्रा देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो वे सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। भूमि का अधिकार मिलने से महिलाएं खेती कर के खुद का और अपने परिवार का विकास कर सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित्रा देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को भूमि का धिकार मिलना बहुत जरूरी है। महिलाओं के पास भूमि का अधिकार रहेगा तो वे रोजगार कर सकती हैं और सशक्त बनेंगी। महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलना छाइये। महिलाएं इससे आत्मनिर्भर बनेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गा कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एवं उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार ने कई कानून बनाये है। महिलाओं के लिए शिक्षा भी अनिवार्य किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों पर काम करने वाले सामाजिक संसाधनों को उनके मानवाधिकारों और गरिमा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शुष्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गा कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कई कानून बनाये है। महिलाओं के लिए शिक्षा भी अनिवार्य किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों पर काम करने वाले सामाजिक संसाधनों को उनके मानवाधिकारों और गरिमा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्जुन कुमार से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को शिक्षा के अभाव में उनके हक़ और अधिकार से वंचित रखा जाता है। महिला शिक्षित नहीं रहती है तो वो अपने अधिकार को लेने नहीं जानती है। महिला शिक्षित होगी तो अपने जमीन अधिकार ले पाएगी और इसमें खेती कर सकती है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस कुमार से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को जमीन अधिकार में पकड़ बनाने के लिए शिक्षित होना पड़ेगा। शिक्षित होगी तो वो अपने अधिकार के लिए लड़ सकती है। महिला के पास जमीन अधिकार रहेगा तो वो अपने भविष्य में मज़बूत रहेगी