उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका कुमारी से बातचीत की। प्रियंका कुमारी का कहना है शिक्षित होने के बावजूद महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाता है। अपने अधिकारों के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा उन्हें लड़ना होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल कुमारी से हुई। कोमल कुमारी कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार दिलाने के लिए प्रयास किये जा सकते है। महिलायें भी पुरुष की तरह खेतो में काम करती है, फिर भी उन्हें भूमि का मालिकाना हक़ नाही दिया जाता है। महिलाओं को भी भूमि अधिकार दिलाने के लिए पुरुष को आगे आना होगा और महिलाओं का साथ देना होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता देवी कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए सशक्त होना बहुत जरुरी है। आज कल महिलायें हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें पिछड़ रही है, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ साथ सहारा देने की भी जरुरत है। अगर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का साथ पुरुष वर्ग देंगे तो वे भी आगे निकल सकेंगी , अपना विकास कर सकेंगी और अपने बच्चो का पालन पोषण कर सकेंगी। अगर उन्हें भूमि में अधिकार मिलता है तो खेती बारी कर के आगे बढ़ सकेंगी

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटी कुमारी से हुई। छोटी कुमारी यह बताना चाहती है कि लड़कियों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पढ़ लिख कर महिलाये आगे बढ़ सकती है। छोटी कुमारी का कहना है की वो भूमि में अधिकार जरूर लेना चाहेंगी।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि वह खेती करती है और बकरी पालन करती है। पहले तो महिला के नाम से जमीन नहीं होता था लेकिन अब महिला के नाम से जमीन किया जा रहा है । महिला अपनी बल से अधिकार ले रही है और खेती कर रही है। पुरुष शराब पीकर जमीन को बेच देते है लेकिन अगर महिला के नाम से जमीन होगा तो वह नहीं बेचेगी और अपना परिवार चलाएगी।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं दिया जा रहा है।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीदिया देवी से हुई। सीदिया देवी यह बताना चाहती है कि पिता के संम्पत्ति पर बेटा और बेटी दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए। अगर उनको भाई का जमीन पर अधिकार दिया जायेगा तो वह लेंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया देवी से साक्षात्कार लिया।प्रिया देवी ने बताया कि ये खेती करती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो काम कर के अपना हक़ ले लेंगी। पुरुष महिलाओं को भूमि में हक़ नही देते हैं। लेकिन महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं पुरुष से कम नही हैं।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सलोनी कुमारी से साक्षात्कार लिया।सलोनी कुमारी ने बताया कि महिलाएं सिलाई का काम कर के,ब्यूटीपार्लर खोलकर तथा अन्य छोटे - छोटे रोजगार कर के सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। महिलाएं पुरुषों से कम नही हैं। जो काम पुरुष कर सकते हैं वो काम महिलाएं भी कर सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सलोनी कुमारी से बातचीत की। बातचीत सलोनी कुमारी ने बताया कि महिलाओं को अशिक्षित होने के कारण भूमि परअधिकार नहीं दिया जाता था लेकिन अब महिलायें शिक्षित हो रही हैं उन्हें अधिकार मिलना चाहिए। हर महिला जब शिक्षित हो जायेंगी तो अपनी आर्थिक स्थिति में बदलाव ला पायेंगी