अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के शहराई पांडरी गांव में एक सेल्फी खींचने के लिए मोबाइल नहीं देने पर एक 17 साल के दोस्त और दोस्त के जीजा ने हत्या कर दी। आरोपियों ने मिलकर सर पर पत्थर से बार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक की बॉडी को खुद के घर ले गए, और रात भर घर पर रखा सुबह के समय जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम 7 जनवरी का है जब 17 वर्षीय सुनील पिता ज्ञानी आदिवासी निवासी शहराई पाडरी का सब गांव के कुछ दूर बरखेड़ा के बरगी नाले के पास जंगल में मिला तब जाकर उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।
कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 123 में जिला पंचायत सदस्य पद के फॉर्म की सोमवार को समीक्षा हुई, इस दौरान दो फार्म विद्यमान नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिए गए। 48 फॉर्म विधिमान्य पाए गए हैं, जो स्वीकार किए गए हैं। सुबह से शुरू हुई समीक्षा शाम तक चली, कलेक्ट्रेट में दिन भर उम्मीदवार एवं उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही, अब जिला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में 48 प्रत्याशी मैदान में है। अभ्यर्थियों में लक्ष्मी कुमार सिंह ग्राम पाक रोड तहसील ईसागढ़ तथा बाबूलाल ग्राम नदिया पचार तहसील अशोकनगर के नाम निर्देशन पत्र विद्यमान नहीं पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गये।
कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 123 में जिला पंचायत सदस्य पद के फॉर्म की सोमवार को समीक्षा हुई, इस दौरान दो फार्म विद्यमान नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिए गए। 48 फॉर्म विधिमान्य पाए गए हैं, जो स्वीकार किए गए हैं। सुबह से शुरू हुई समीक्षा शाम तक चली, कलेक्ट्रेट में दिन भर उम्मीदवार एवं उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही, अब जिला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में 48 प्रत्याशी मैदान में है। अभ्यर्थियों में लक्ष्मी कुमार सिंह ग्राम पाक रोड तहसील ईसागढ़ तथा बाबूलाल ग्राम नदिया पचार तहसील अशोकनगर के नाम निर्देशन पत्र विद्यमान नहीं पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गये।
अशोकनगर में अखिल भारतीय विद्या परिषद ने डीसीपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता रविवार की शाम को गांधी पार्क पर एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए बायपास रोड स्थित सचिंद्र राणा चौराहे पर पहुंचे, वहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शुक्रवार को एबीवीपी ने डीसीपी कार्यालय में ताला लगाया था, जिस पर डीसीपी राहुल शर्मा ने इसे गुंडागर्दी बताया था। विभाग संयोजक वैभव मीणा और जिला संयोजक आदित्य साक्य के नेतृत्व में शहर के हृदय स्थल गांधी पार्क से पछाड़ी खेड़ा चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर धरना प्रदर्शन किया।
अशोकनगर के कलेक्टर कार्यालय में जनमन योजना के संबंध में रविवार को बैठक हुई। यह बेटा गूगल मीट के माध्यम से हुई । जिसमें कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष से अधिकारी जुड़े, जिसमें ग्वालियर आयुक्त दीपक सिंह योजना से संबंधित समीक्षा की, बैठक में संभागीय आयोग ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन मन योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश में किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आदिवासी ग्रामों में सहरिया आदिवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दिलाना है।
जिले भर में किसानों को बिजली की बार-बार हो रही कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार किसानों ने अधिकारियों से शिकायत की, शुक्रवार को एक बार फिर किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला है जहां पर किसानों ने बिजली आपूर्ति से परेशान होकर विद्युत कार्यालय के बाहर गोबर के कंडे बनाकर मौन प्रदर्शन।
कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिले को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि जिला बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। साथ ही जिले की 10 साल से कम उम्र की सभी बेटियों को भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रारंभ की गई सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने पर चर्चा की गई ।बैठक में कलेक्टर ने जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में प्रत्येक बेटी को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए विस्तृत परियोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
15 सितंबर को सीमेंट सरिया के व्यापारी के घर दिन दहाड़े चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी 111 दिन बाद पुलिस की ग्रफ्त में आ गया। आरोपी को गुना स्थित पार्वती नदी के पास से पुलिस ने गिराबंदी कर पड़ा, जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया 15 तोला सोना भी बरामद किया। आरोपी पर 9 थानों में धारा 302 शहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी पर डीआईजी ग्वालियर ने ₹20000 का इनाम घोषित किया था।
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के लिए चलाई जा रही सोशल ऑडिट की ग्राम सभा आज ग्राम पंचायत धुर्रा में संपन्न हुई। सोशल ऑडिट की बात करें तो मनरेगा योजना अंतर्गत जितने काम होते हैं उनके लिए सोशल ऑडिट के माध्यम से उनका भौतिक सत्यापन, मौखिक सत्यापन , दस्तावेज सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से किया जाता है। तत्पश्चात नियत दिनांक को ग्राम सभा रखी जाती है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की गांव के लोगों को उचित रोजगार मिले गांव में सही ढंग से विकास हो फर्जी वाड़े कम हो इसके लिए सोशल ऑडिट के माध्यम से कार्यों पर निगरानी रखी जाती है। सोशल ऑडिट के लिए बीएसए विलेज सोशल एनिमेटरों का चिन्हांकन किया गया है।
जिले में इस समय हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। सीजन में पहली बार दिन का पारा सबसे डाउन हुआ है, बुधवार को दिन का पर 15.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन के समय अधिक पारा गिरने के कारण ठंड जोर पकड़ती जा रही है। जिसके कारण दिन में भी सड़कों पर वहानो की संख्या घट गई साथ ही लोगों को आलाप का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि अनावश्यक लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे मौसम विभाग ने भी ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
