22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम बिराजेंगे। इसलिए 16 जनवरी से लेकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक जिले में धार्मिक आयोजन होंगे, इन्हीं कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने रविवार को कलेक्ट सभा कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि सभी धार्मिक स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे, सभी स्थानों पर बेहतर व्यवस्था की जाएगी, कलेक्टर ने कहा कि 22 जनवरी को जिले में दीपावली जैसा माहौल हो, इसमें जिले के नागरिकों की सहभागिता अधिक से अधिक हो, जिले के प्रत्येक मंदिर में 16 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक आयोजन हो एवं साफ सफाई कर्करार रखी जाए।
यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सड़कों पर लगातार दुर्घटना हो रही है। नेहरू युवा केंद्र अशोकनगर ने यातायात पुलिस विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह है के अंतर्गत बाइक रैली निकाली। यह रैली राजमाता चौराहे से शुरू हुई जो गांधी पार्क तक निकाली गई । जिसमें नेहरू का केंद्र की तरफ से भेंट 25 प्रतिभागियों को माय भारत की टी-शर्ट व कैंप यातायात पुलिस सुविधा अजीत सिंह एएसआई संतोष शर्मा ने पहनाई।
जिलेभर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों प्रसासनिक अधिकारियों ने सूर्य नमस्कार किया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं व प्रशासनिक अधिकारियों को मिलाकर 500 लोगों ने सूर्य नमस्कार किया । साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रभावित किया गया।
Transcript Unavailable.
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में 100 से कम जनसंख्या वाली नगरी निकायों में मुंगावली ने देश भर के स्वच्छ शहरों में 18वां स्थान हासिल किया है। वहीं जोनल रैंकिंग में भी छटवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य में एक लाख से कम जनसंख्या के सभी शहरों में नगर परिषद मुंगावली को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के 8 मानकों में निकाय को पांच मानकों में 100% प्राप्त हुए। हैं मुंगावली नगर परिषद के सीएमओ विनोद उन्नईतआन है वे काफी लंबे समय से परिषद के सीएमओ हैं
अशोकनगर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने कहा कि जो भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होगा मैं उसके पर पाखर कर पार्टी में स्वागत करूंगा। उन्होंने कहा कि लगभग 500 सालों के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से व सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भगवान राम लाल का मंदिर बन रहा। है 22 जनवरी को वहां पर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जो राम को मानता है ।उन्होंने बताया कि मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी है कि कल कांग्रेस को जो आमंत्रण पत्र दिया गया था उसको कांग्रेस ने ठुकरा दिया।
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राष्ट्रीय स्वाभिमान के तौर पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में बुधवार को अयोध्या आंदोलन के समय शामिल कार सेवकों का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान सांसद डॉक्टर के पी यादव की तरफ से किया जाएगा, अयोध्या आंदोलन की जानकारी देते हुए कार सेवक समिति सदस्य डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए देश के संत महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया था।
अशोकनगर की जिला अस्पताल के पीछे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने के कारण एक युवक की मौत हो गई। युवक रात के समय कानों में एयरफोन लगाकर पटरिया पार कर रहा था इसी दौरान भय ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक को ट्रेन से चेहरे में और सर में चोट है आई है जिससे उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के सब का पोस्टमार्टम कराकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया इसके बाद पुलिस मृतक की सिनाख्स्त में जुटी है।
जिला न्यायालय ने रिश्वत के मामले में तत्कालीन सहायक मत्स्य अधिकारी एवं प्रभारी सहायक मत्स्य विभाग के अधिकारी को 4 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने ₹10000 का जुर्माना भी लगाया है। आरोपीय अधिकारी ने एक तालाब को 10 साल के लिए लीज़ पर देने की ऐवज में रिस्बत की मांग की थी। 7 साल पहले ग्वालियर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा था, यह सजा विशेष न्यायालय ने सुनाई है।
जिले में इस समय लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले छोटे बच्चों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी संबंध में शहर के लोगों ने 5 दिन की छुट्टी करवाने की मांग रखी है शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया ,जिसमें उन्होंने कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद करने की मांग की है।
