शनिवार रात नगर के शहर बाजार चौराहा स्थित मरकज मस्जिद के सामने असद पुत्र मौलाना खालिद निवासी मोहल्ला बहलोलपुर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, ज्ञातव्य है की शनिवार के दिन असद की मोबाइल की दुकान बंद थी, आग लगने की सूचना पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, शटर को खोला गया और शीश तोड़कर स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

सीतापुर। कोहरा, गलन व बर्फीली हवा का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शनिवार को भी सर्दी के तेवर बेहद तल्ख रहे। गलन इस कदर कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। भीषण ठंड के आगे धूप बेअसर रही। राहत के लिए दिनभर लोग हीटर व अलाव के आसपास सिमटे नजर आए। दिन का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में उतार-चढ़ाव के साथ कोहरे व गलन का असर अभी बना रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से जिले में सर्दी लगातार कहर बरपा रही है। शनिवार को सुबह घने कोहरे से लिपटी रही। ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। कोहरे से दृश्यता घटने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही। हाईवे पर जो वाहन निकल रहे थे, हेडलाइट जलाने के बाद भी धीमी गति से चलते दिखाई दिए। दोपहर एक बजे तक सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। फिर सूरज ने हाजिरी लगाई पर छह किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली शीतलहर के आगे धूप बेअसर रही। गलन की वजह से पूरे दिन लोगों के हाथ-पैर सुन्न होते रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य के सीता पुर से राजेश कुमार बतातें हैं कि उनके क्षेत्र में जगह जगह सड़क खोद देने से ग्रामीणों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

सीतापुर। जिले के 19 विकास खंडों के 1086 विद्यालयों ने यू डायस पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं की है। इसमें अधिकांश संख्या शहरी व नगर क्षेत्र में स्थित विद्यालयों की है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने इसकी समीक्षा कर स्कूलों को जल्द डाटा बेस अपडेशन का निर्देश दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसमें करीब 600 स्कूल शहरी व नगर क्षेत्र में स्थित हैं। परिषदीय संग वित्त पोषित विद्यालय भी सूची में शामिल हैं। इस सूची में कुछ मदरसे भी शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी शिक्षण संस्थानों को यू डायस पोर्टल पर अपना डेटा बेस अपडेट करना है। बृहस्पतिवार को इसकी समीक्षा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 1086 स्कूलों को चिन्हित किया है। इन स्कूलों ने यू डायस पोर्टल पर अपना डेटा बेस अपडेट नहीं किया है। डेटाबेस अपडेट न होने के कारण स्कूलों में शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचने में समस्या आएगी। जिसमें मध्यान्ह भोजन योजना, यूनीफार्म व विद्यालय में अन्य योजनाएं शामिल हैं।

सीतापुर। जिले के 361 विद्यालयों ने अपने यहां पर पढ़ा रहे शिक्षकों की सूचना यू डायस पोर्टल पर नहीं भरी है। शासन की समीक्षा में यह बात सामने आई है। खैराबाद ब्लॉक प्रदेश के फिसड्डी 50 ब्लॉकों में शामिल हुआ। इस पर 10 दिन के अंदर सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए है। यू-डायस पोर्टल पर शिक्षक मॉड्यूल के तहत प्रत्येक विद्यालय को जानकारी भरनी होती है। इसमें शिक्षकों का पूरा डेटा भरा जाता है। शासन स्तर से बराबर इसकी मॉनीटरिंग की जाती है। इधर, हुई समीक्षा में मालूम हुआ कि खैराबाद ब्लॉक के 361 विद्यालयों ने अपने यहां पर पढ़ाने वाले शिक्षकों की जानकारी अपडेट नहीं की है। इस ब्लॉक में 427 विद्यालय है। जिसमें 66 ने जानकारी भरी है। 361 विद्यालय अपूर्ण है। इस पर शासन ने सख्त नाराजगी जताई है। 10 दिन के अंदर इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

जनपद सीतापुर में लगातार कोहरा पड़ रहा है जिसके चलते वाहनों की रफ्तार भी काम पड़ी है लगातार पारा लुढ़क रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के सीता पुर जिला के एक गावं से अमरेश जी बतातें हैं की। उनको इंदिरा आवास नहीं मिला है। उनका कच्चा घर है जिससे बारिश में पानी अंदर घुस जाता है। सरकार से निवेदन है की उनको इंदिरा आवास का लाभ दिया जाए

उत्तर प्रदेश राज्य के सीतापुर ज़िला से नीलम देवी कोआवास की समस्या है और राशन कार्ड की। उन्हें सरकार की और से आवास भी नहीं मिला है न ही समय पर रासन मिलता है

उत्तर प्रदेश जिला सीतापुर

उत्तर प्रदेश जिला सीतापुर