जिला चिकित्सालय पन्ना सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सिक्योरिटी गार्ड सफाई कर्मचारी आदि आउटसोर्स कर्मचारियों का टेंडर लेकर लगभग 10 सालों से कर्मचारियों के पीएफ एवं वेतन में करोड़ों का घोटाला करने वाली कामथेन सिक्योरिटी के विरोध में कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय और संभागीय अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद ओमरे ने बताया कि कामथेन सिक्योरिटी प्रबंधन के शोषण का शिकार आउटसोर्स कर्मचारी कई बार उन्हें कंपनी के कारनामे बता कर न्याय दिलाने की मांग कर चुके हैं।
रेत ,पत्थर,मुरुम का अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन करने वालों के हौंसले बुलंद,कार्यवाही के डर से जगह जगह अघोषित मंडी होने लगी संचालित,जगह जगह कर रहे अवैध भंडारण जिला मुख्यालय में लगातार अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही जारी ,तो वही अन्य थाना क्षेत्र में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन,अवैध परिवहन और अवैध भंडारण पर कार्यवाही करने में क्यों परहेज कर रहे जिम्मेदार गुन्नौर,सलेहा,देवेन्द्रनगर क्षेत्र में खनिज संपदा का अवैध उत्खनन,अवैध परिवहन ,और अवैध भंडारण जोरों पर मगर जिम्म्मेदारों ने साध रखी है चुप्पी
पन्ना जिला काफी समय से मेडिकल कॉलेज के लिए संघर्ष कर रहा है.मेडिकल कॉलेज की मांग पन्ना जिला में बनाने के लिए फिर उठने लगी है.
पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में आदिवासी महिलाओं पर दरिंदगी एवं उनकी जमीने छीनने के मामले पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए भाजपा कार्यालय पन्ना के सामने धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के संरक्षण में खूंखार दरिंदा शाहजहां एवं कई अन्य वहशी दरिंदे महिलाओं को उठाकर उनका शोषण और दरिंदगी करते रहे लोगों की जमीनें हथियाते रहे लेकिन ममता बनर्जी सरकार के द्वारा उन पर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जाता रहा। महिलाओं के सामने आने पर मामला उजागर होने के 55 दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुतला दहन उपरांत भाजपा युवा मंडल नेता शशांक वर्मा और जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया उपस्थिति रहे
पन्ना के ग्राम बंबू के निवासी राम पनौती ज़ी का शौचालय का पैसा नहीं आया है।
पन्ना जिले का पवई थाना पक्षपात के चलते लगातार विवादों में चल रहा है। ताजा मामला फरियादियों के खिलाफ ही अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का सामने आया है। आवेदिका गीताबाई पति चंदन सिंह निवासी ग्राम रेहुंटा थाना पवई ने अपने पुत्र के साथ पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायती आवेदन सौंप कर बताया है कि हमारे खेत में मसूर की फसल लगी है। बगल में सुम्मेर सिंह, हरी प्रताप एवं गंभीर सिंह वगैरह का खेत है।
Transcript Unavailable.
पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना अंतर्गत ग्राम सवाईगंज पूरवा में चोरी करने में नाकाम आपराधिक तत्वों के द्वारा फरियादी को आए दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन देवेंद्र नगर पुलिस के द्वारा शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। आवेदक रामपाल सिंह यादव निवासी सवाईगंज पुरवा थाना देवेंद्र नगर ने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती आवेदन सौंपा
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.