उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ज्यादा सोचना मानसिक बीमारी का कारण बन जाता है।आज समाज में पर्यावरण भी बहुत प्रदूषित हो रहा है।जो धीरे-धीरे लोगों के स्वास्थ्य को बहुत बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।व्यक्ति व्यायाम और सुबह और शाम की सैर से भी दूर होते जा रहे है। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए पर्यावरण के साथ संतुलन बनाए रखने की जरुरत है।पारिवारिक कलह भी मानसिक बीमारी का बहुत बड़ा कारण है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरुरी है।स्वस्थ रहने के लिए हमें लोगों के बीच रहना चाहिए।कभी अकेला नही रहना चाहिए।साथ ही अपनी सोच और नियत अच्छी रखनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पारिवारिक कलह के कारण मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है।कई अन्य कारणों से भी लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाते है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है,शरीर के लिए लाभदायक है।
Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 33 वर्षीय श्रिष्ठा त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से बचने के लिए अच्छी नींद लेनी चाहिए ,भरपूर पौष्टिक भोजन खाना चाहिए और किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से दूर रहना चाहिए।काम के दौरान ब्रेक लेना चाहिए और दुर्घटनाओं के बारे में ज्यादा नही सोचना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से पीहू उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से बचने के लिए जरुरी है कि आप कोई भी काम लगातार ना करें। बीच बीच में ब्रेक जरूर लें।सभी को व्यायाम जरूर करना चाहिए।भरपूर पानी पीना चाहिए। तनाव होने पर चिकित्सक से मिलें और अपना इलाज करवाएं ।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 31 वर्षीय प्रीति त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से बच कर रहना चाहिए। इसके लिए जरुरी है दुर्घटनाओं के बारे में ज्यादा नही सोचना चाहिए।ज्यादा सोचने से व्यक्ति मानसिक बीमारी का शिकार हो सकता है।अच्छी नींद , पौष्टिक भोजन,नियमित व्यायाम अपने जीवन में शामिल करना चाहिए।धूम्रपाम से दूर रहना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 32 वर्षीय मीनाक्षी त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से बचने के लिए लगातार कोई काम ना करें।ब्लड प्रेशर के रोगी को नियमित व्यायाम करना चाहिए।साथ ही भरपूर मात्रा में नींद और भोजन करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से सुनीता त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए।किसी चीज की लत मानसिक तनाव का मुख्य कारण होता है जैसे टीवी ,मोबाइल का ज़्यादा इस्तेमाल ,इत्यादि। इसलिए किसी वस्तु का ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही ज़्यादा तनाव रखना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से सरस्वती त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अच्छी जीवन शैली मानसिक तनाव को दूर करता है।नियमित व्यायाम या शरीरिक गतिविधि तनाव कम करने में मदद करता है।संतुलित आहार खाना चाहिए।पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए।अच्छी धूम्रपान तनाव को बढ़ा सकते हैं,इसलिए इससे परहेज करना चाहिए।
