उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव के कई लक्षण होता हैं। जैसे - चिंता , निचले अंगों में झुनझुनी का अनुभव ,निरंतर सिरदर्द, मतली,उल्टी,भूख न लगना, थकान,इत्यादि। मानसिक तनाव से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए। धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।अच्छी और पर्याप्त नींद लेना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 30 वर्षीय सौम्या शुक्ला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें।प्रकृति में समय बिताएं या शांति से संगीत सुनें।तनाव को कम करने के लिए मांसपेशियों को आराम देना बहुत महत्वपूर्ण है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से अशोक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव रहने से मनुष्य अपना काम ठीक से नही कर पाता है।वह दिन भर चड़चिड़ा रहता है और वो ठीक से शारीरिक गतिविधियां भी नही कर पाता है।मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए।व्यायाम हमारी मानसिक मांसपेशियों को आराम देता है।गहरी सांस लेने वाला योग करना चाहिए और प्रकृति के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए।संतुलित आहार तथा पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 35 वर्षीय मनोज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्याप्त नींद तनाव को कम करने में मदद करती है।योग,ध्यान,गहरी सांस लेना,संतुलित आहार,इत्यादि भी मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखता है और दिमाग को आराम प्रदान करता है।ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए। साथ ही नकारात्मक विचारों को कम करके और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देकर, हम अपने तनाव को कम कर सकते हैं। अच्छी संगीत सुन कर ,प्रकृति के साथ समय बिता कर तनाव कम किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से बत्तीस वर्षीय मनोज कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि व्यक्ति समस्याओं को सुलझाते सुलझाते मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है।जंक फूड से दुरी ,भरपूर नींद,कसरत और पौष्टिक भोजन को अपने दिनचर्या में शामिल कर के तनाव से बचा जा सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अठाइस वर्षीय साधना त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए।नियमित व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा और तनाव से सामना नही होगा। नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के संतकबीर नगर जिला से 25 वर्षीय मीनू गुप्ता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मानसिक तनाव से बचने के उपाय बताया। इसके लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए और नियमित व्यायाम करना चाहिए। साथ ही संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। संतुलित स्वस्थ आहार मानसिक तनाव को कम करता है। पर्याप्त नींद लेना चाहिए साथ ही नशेलें पदार्थो से दूर रहना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के संतकबीर नगर जिला से 27 वर्षीय प्रीति द्विवेदी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से बचने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए और नियमित व्यायाम करना चाहिए। साथ ही संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। अच्छी नींद लेना चाहिए साथ ही नशीले पदार्थों से दूरी बना कर रखे

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 25 वर्षीय सिल्की उपाध्याय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए धूम्रपान से दूर रहें । अच्छी नींद लें। पौष्टिक भोजन करें। अच्छी किताबें पढ़ें और खूबसूरत जगहों पर घूमने जाएँ

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से किरण द्विवेदी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि यदि आप धूम्रपान या नशे से दूर रहेंगे,भरपूर नींद लेंगे और अच्छा भोजन करेंगे तो मानसिक तनाव से दूर रहेंगे। खुद को व्यस्त कम रखिये। अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालना चाहिए। ऐसे कार्यों से बचे जो मानसिक तनाव देता है