उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 40 वर्षीय आशुतोष उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में कामकाज के कारण ज्यादातर व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है।मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए नियमित योग एवं प्राणायाम करना चाहिए। जंक फ़ूड नही खाना चाहिए।अच्छी नींद लेनी चाहिए एवं पौष्टिक भोजन खाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीणों को मानसिक तनाव के बारे में जानकारी नही है।मानसिक पीड़ा बहुत दुखदायी होती है।मानसिक रोगी सड़कों पर घूमता है और वो अपने घर -परिवार को भूल जाता है।रोगी के सोचने और समझने की क्षमता समाप्त हो जाती है। इसलिए परिवार के लोगों को रोगी पर ध्यान देना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 31 वर्षीय प्रिया त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए अच्छीं नींद लीजिये।अच्छा भोजन कीजिये।धूम्रपान, बीड़ी,सिगरेट इत्यादि से दूर खुद को दूर रखिए।कोई भी काम सीमित मात्रा में करना चाहिए और किसी भी चीज की आदत नही डालनी चाहिए। अच्छा देखें , सुनें और सोचें तथा अच्छे लोगों को अपने आस-पास रखने का हर संभव प्रयास करें।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से ममता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक रोग से बचने के लिए खुद को व्यस्त रखें तथा किसी भी मुद्दे पर ज्यादा नही सोचना चाहिए। नियमित व्यायाम करना चाहिए।खान पान पर ध्यान देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है।लगभग प्रत्येक गांव में मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति रहता है।मानसिक रोग का इलाज करने में सक्षम चिकित्सक गांव में नही रहते हैं।ग्रामीणों को इलाज के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता है।मानसिक रोग अक्सर पारिवारिक कलह से उत्पन्न होते हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 30 वर्षीय नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि हमें तनाव को कम करने में मदद करती है।स्वस्थ और संतुलित आहार खाना चाहिए।पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरुरी है।धूम्रपान और शराब का सेवन नही करना चाहिए। सोशल मीडिया में अधिक समय नहीं बिताना चाहिए और नकारात्मक व्यक्तियों के संगत में नहीं रहना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से 40 वर्षीय आशुतोष उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए जीवन शैली को अच्छा रखना होगा।नियमित व्यायाम करना चाहिए।अपने आहार में बदलाव करना होगा और धूम्रपान और शराब जैसी गन्दी आदतों से छुटकारा पाना होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर ज़िला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में समाज में मानसिक बीमारी बढ़ रही है।तनाव के कारण लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं और मानसिक संतुलन खो देते हैं।मानसिक रोगी कभी कभी आत्महत्या करने को विवश हो जाते है। इसलिए मानसिक रोगी का ध्यान परिवार को रखना चाहिए।समय समय पर चिकित्सक से इलाज करवाना चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
