उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम को सुनकर बहुत से लोग महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने के बारे में जागरूक हो गए हैं। अब महिलाएं आगे चल कर पढ़ेंगी और जागरूक होंगी। अपने बच्चों को उनके स्कूल में भेजकर शिक्षित करेंगी। वे शिक्षा और शिक्षण के लिए बहुत सोच रहे हैं और महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं। जहां तक हो सके अपना जीवन यापन करेंगी और महिलाएं आगे बढ़ना चाह रही हैं। महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिया जाना चाहिए या नहीं दिया जाना चाहिए यह कार्यक्रम सुनकर के वे आगे की चर्चा कर रही हैं और महिलाएँ धीरे-धीरे अपने समाज में अपनी बात रख रही हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला की रहने वाली नेहा देवी ने मोबाइल वाणी पर चल रहा कार्यक्रम सुना जिसमे महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस कार्यक्रम को सुनकर के उन्होंने अपने पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार ले लिया। उनके पिता के भाई यानी चाचा के चार बेटे थे जिसके वजह से उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल रहा था। उन्होंने मोबाइल वाणी सुनकर अपने जीवन में बदलाव आया और अपना अधिकार भी लिया।आज वे अच्छे से खेती बाड़ी कर के जीवन यापन कर रही हैं। मोबाइल वाणी के कार्यक्रम में अच्छी अच्छी जानकारी सुनकर वे बहुत खुश हैं

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो यंत्र इंडिया लिमिटेड द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस के कुल 4,039 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें नॉन-आईटीआई कैटेगरी की 1,463 वैकेंसी हैं, जबकि आईटीआई के लिए 2,576 पद रिक्त हैं. इन पदों पर काम करने के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास और आईटीआई किया हो . इस वैकेंसी के लिए आईटीआई और नॉन-आईटीआई दोनो कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गयी है,आयु में छूट मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ओबीसी और सामान्य उम्मीदवारों के लिए 200 /- रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: 100 /-रुपए रखा गया है। इन पदों पर स्टाइपेंड नॉन आईटीआई के लिए 6,000 रुपये और आईटीआई पास के लिए 7,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है apprenticeshipindia.gov.in .इन पदों के लिए नॉन-आईटीआई कैटेगरी में चयन 10वीं के आधार पर होगा. वहीं, आईटीआई कैटेगरी में चयन 10वीं और आईटीआई के एवरेज नंबर देखें जाएंगे।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2024 है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर महिला सम्पत्ति अधिकार पर प्रसारित कार्यक्रम लोगों को जागरूक कर रहा है। क्षेत्र के लोग इस कार्य के लिए मोबाइल वाणी की प्रसंशा कर रहे हैं और धन्यवाद दे रहे हैं । महिला सम्पत्ति अधिकार पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। समाज में कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों के अनुसार महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए। कुछ लोग बेटों के बजाय बेटियों को अपनी संपत्ति का अधिकार देने की बात कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राज कुमार से साक्षात्कार लिया। राज कुमार ने बताया कि महिलाओं को ससुराल में पति की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति में अधिकार को लेकर विद्रोह बढ़ेगा। भाई - बहन के बीच प्यार ख़त्म हो जाएगा और दरार आ जाएगा। विवाद बढ़ने से कोर्ट में केस बढ़ जाएगा तथा सामाजिक संतुलन ख़राब होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अलोक कुमार से साक्षात्कार लिया। लोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैला रहा है। बेटा या बेटी को समान रूप से सम्पत्ति का अधिकार देंगे। मोबाइल वाणी के माध्यम से हमेशा जानकारी मिलती रहनी चाहिए

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार होना चाहिए। इससे कोई विवाद नहीं होता। महिला पुरूष दोनों बराबर हैं। महिलाओं का अधिकार उतना ही है जितना पुरूषों का है। इससे समानता बढ़ेगी और तमाम अवरोध खत्म होगी। जहां कहीं भी विवाद होता है वो आपसी सहमति से खत्म हो सकता है . विवाद भाई भाई में भी होता है तो इसके वजह से संपत्ति में अधिकार से महिलाओं को वंचित नहीं रख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिमा बातचीत की। सिमा का कहना है उनका बेटा इस बात को मानेगा कि उनकी बहन को संपत्ति का हिस्सा दिया जाए। अगर बेटे और बेटियां है दोनों एक समान है। आज कल बेटियां बेटों से कन्धा से कन्धा मिलाकर चलती हैं। बेटियों को आगे बढ़ने में हज़ार रुकावटें आती हैं ,उसका कारण माँ बाप की सोच होती है। लेकिन उन्हें अपनी सोच बदलनी चाहिए, अभी के ज़माने में जितना बेटे नहीं करते उतना बेटियां करती हैं। माँ बाप के बुढ़ापे का सहारा बेटियां ही बनती हैं बेटे तो छोड़ जाते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता बातचीत की। सरिता का कहना है उनका बेटा सहमत है कि उनकी बेटी को संपत्ति में हिस्सा दिया जाए। उनके अनुसार बेटी बेटा में कोई अंतर् नहीं है। यदि बेटी को ससुराल में कोई मुसीबत आ जाए तो वे लोग उसका पूरा साथ देंगी